NZ vs SA Head-To-Head: वनडे में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ती है दक्षिण अफ्रीका, आंकड़ें हैं गवाह

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs SA Head-To-Head

कल बुधवार यानी 1 नवंबर को विश्व कप के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से पुणे के MCA स्टेडियम में होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये घमासान सांसे रोक देने वाला होने वाला है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अबतक बेहतरीन फॉर्म में नजर आई हैं। इस बीच खास बात तो यह है कि दोनों टीमें वनडे में 4 साल बाद एक दूसरे के आमने-सामने आ रही हैं।

इस टूर्नामेंट में अबतक दोनों ही टीमों ने 6-6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड़ को 4 मैचों में जीत जबकि 2 में हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 1 मुकाबला हारा है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। तो आइए जान लेते हैं कि वनडे में अबतक कौन सी टीम किसपर भारी पड़ी है –

NZ vs SA Head-To-Head: कीवी टीम पर वनडे में भारी पड़ता है दक्षिण अफ्रीका

आपको बता दें कि अबतक न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में कुल 71 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 41 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को महज 25 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अबतक दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से 6 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है, जबकि न्यूजीलैंड बस 2 मैचों में जीत पाई है।

World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

केन विलियमसन (C), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

World Cup 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (C), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...