NZ vs SA: पुणे में न्यूजीलैंड से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, साल 2011 और 2015 विश्व कप में कीवी टीम ने ही अफ्रीका को किया था नॉकआउट

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs SA

कल बुधवार यानी 1 नवंबर को विश्व कप के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से पुणे के MCA स्टेडियम में होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये घमासान सांसे रोक देने वाला होने वाला है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अबतक बेहतरीन फॉर्म में नजर आई हैं। इस टूर्नामेंट में अबतक दोनों ही टीमों ने 6-6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड़ को 4 मैचों में जीत जबकि 2 में हार मिली है।

वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 1 मुकाबला हारा है। ऐसे में आज दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेंगी। साथ ही इस मैच में दक्षिण अफ्रीक कीवी टीम से साल 2011 और 2015 विश्व कप का बदला लेने भी उतरेगा, क्योंकि वो न्यूजीलैंड ही थी, जिसने दोनों बार साउथ अफ्रीका के फाइनल खेलने के सपने को चकनाचूर कर दिया था।

साल 2011 और 2015 में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को किया था नॉकआउट

आपको बता दें कि भले ही वनडे में दक्षिण अफ्रीका कीवी टीम (NZ vs SA) पर भारी पड़ती हो, लेकिन साल 1999 के बाद से विश्व कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा है। 1999 के बाद से अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का एक भी मुकाबला जीत नही पाई है। खास बात तो यह है कि साल 2011 में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की थी और उनका फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया था।

इतना ही काफी नहीं था कि साल 2015 में एक बार फिर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और कीवी टीम का सामना हुआ, लेकिन इस बार भी कीवी टीम ने अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी, जबकि अफ्रीका को एक बार फिर फाइनल में जाने का मौका नहीं मिल पाया था। ऐसे में आज इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के पास न्यूजीलैंड से अपनी उन दोनों हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।

वनडे में हेड-टू-हेड बैटल में किसका पलड़ा है भारी?

बता दें कि अबतक न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में कुल 71 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 41 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को महज 25 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अबतक दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से 6 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है, जबकि न्यूजीलैंड बस 2 मैचों में जीत पाई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...