मुंबई की सड़कों पर कैमरामैन बनकर उतरे Suryakumar Yadav, फैंस से पूछे मजेदार सवाल, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Suryakumar Yadav

Team India विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच चुकी है। ये मुकाबला Wankhede Stadium में खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है।

हालांकि इस बीच इस घमासान से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav मस्ती के मूड में नजर आए और कैमरामैन बनकर मुंबई की सड़कों पर उतर गए। इस दौरान का एक वीडियो BCCI ने अपने ऑफिशियस ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें सूर्या कैमरामैन के अवतार में मुंबई की Marine Drive पर फैंस का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं।

Suyakumar Yadav बने कैमरामैन

आपको बता दें कि IND vs SL मैच से पहले सूर्याकुमार यादव ने मुंबई की सड़कों पर फैंस के साथ थोड़ा मस्ती करने का प्लान बनाया और कैमरामैन बनकर हाथ में कैमरा लिए मुंबई की सड़कों पर फैंस का इंटरव्यू लेने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खुद को ना पहचान पाने लायक दिखाने के लिए फुल स्लीव की शर्ट पहनी, ताकि उनके टैटू न दिखे और इसके साथ ही उन्होंने मास्क और टोपी के साथ चश्मा भी लगाया।

उनकी ये तरकीब काम भी कर गई, क्योंकि कैमरामैन के अवतार में जब वो होटल में Ravindra Jadeja के सामने आए, तो वो भी पास से देखने के बावजूद सूर्या को नहीं पहचान सके। इस दौरान सूर्या ने जडेजा से पूछा भी कि क्या वो पहचान में आ रहे हैं, तो जड़ेजा ने हंसते हुए कहा कि, वो पास से भी उन्हें नहीं पहचान सके।

Marine Drive पर फैंस का इंटरव्यू लेते नजर आए सूर्या

बता दें कि इस दौरान कैमरामैन के अवतार में सूर्या मुंबई के मराइन ड्राइव पर पहुंचे, जहां सूर्यकुमार यादव ने एक शख्स से मुंबई के बारे में पूछा, फिर उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बातचीत की। इस दौरान सूर्या ने आगे फैन से पूछा कि मुंबई के कई क्रिकेटर टीम इंडिया में शामिल हैं, तो उनमें से आप किसे पसंद करते हैं। इसपर जवाब देेते हुए शख्स ने Rohit Sharma का नाम लिया।

वहीं इसके बाद एक महिला फैन ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के रूप में मोहम्मद सिराज का नाम लिया। हालांकि इस दौरान कई सवालों के बाद भी किसी ने भी सूर्या का नाम नहीं लिया। आखिरकार सवाल-जवाब के दौरान एक फैन ने सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी के बारे में बात की और कहा कि सूर्या को बल्लेबाजी में थोड़ा ऊपर आना चाहिए, वे उम्मीद करते हैं कि ऐसा होगा। इसके साथ ही एक अन्य फैन ने कहा कि, वे सूर्या से अच्छी और धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद रखते हैं।

सूर्या ने फैंस के सामने खोला अपना राज

वहीं इसके बाद आप वीडियो में देख सकते हैं कि सूर्या एक महिला प्रशंसक से बात कर रहे होते हैं, जो कहती हैं कि उन्हें सूर्या को बैटिंग करते देखना और कलाई का बेहतरीन इस्तेमाल करते देखना अच्छा लगता है। ऐसे में इस जवाब से खुश होकर आखिरकार सुर्या उनसे हाथ मिलाते हैं और कहते हैं कि आपसे मिलकर अच्छा लगा, मैं सूर्या कुमार यादव हूं।

इसके बाद वो अपना मास्त उतारते हैं और उस महिला फैन के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं। वहीं वीडियो के अंत में सुर्या अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए बताते हैं कि मुंबई की सड़कों पर घूमना और फैंस से बात करना उन्हें अच्छा लगा और उन्हें बहुत मजा आया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...