टीवी शो के दौरान PCB चीफ जका अशरफ पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बोलें – “उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए”

Ankit Singh
Published On:
PCB

जहां एक तरफ भारत में World Cup 2023 खेल रही पाकिस्तान टीम खराब स्थिति से गुजर रही है। वहीं दूसरी तरफ PCB को लेकर आलोचनाओं और खुलासों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट की मुश्किलें हर बीतते दिन बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी चीफ Zaka Ashraf ने पाक टीम के कप्तान Babar Azam को लेकर बहुत कुछ कहा था।

इतना ही नहीं बल्कि एक शो के दौरान बाबर आजम के प्राइवेट चैट तक लीक कर दिए गए थे, जिसे लेकर फैंस से लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों तक ने पीसीबी की जमकर आलोचना की थी। इसी कड़ी में अब इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Shahid Afridi ने भी जका अशरफ पर हमला बोला है और एक टीवी शो के दौरान पीसीबी चीफ पर भड़के हुए उन्हें अपने काम से काम रखने की हिदायत तक दे दी है।

Zaka Ashraf पर भड़के Shahid Afridi

आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। ऐसे में शाहिद अफरीदी हाल ही में एक टीवी शो में पहुंचे थे, जहां वो पाकिस्तान की जीत पर बात कर रहे थे, तभी उनसे जका अफरफ और बाबर आजम के बीच चल रहे विवाद के बारे में पूछा जाता है और इस बात का जिक्र सुनते ही अफरीदी भड़क जाते हैं।

इस दौरान अफरीदी ने टीवी शो पर जका अफरफ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, “जका अशरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन है न कि किसी क्लब के। बहुत हैरानी की बात है कि, वो मीडिया हाउस को फोन करके बोल रहे हैं कि मेरे बारे में बात हो रही हैं। आप पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बेहतरी के लिए काम करें, खुदा के लिए समझे कि आप पीसीबी के चेयरमैन हो। आपको अपने काम से काम रखना चाहिए।”

एक और हार भी पाकिस्तान को पड़ेगा भारी

बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में जीत जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अपनी तीसरी जीत तो दर्ज कर ली है, लेकिन इसके बावजूद सेमीफाइनल की रेस में उनके बने रहने के चांस बेहद कम हैं। ऐसे में पाकिस्तान को अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में जीतना बेहद जरुरी है। उनके लिए एक और भी रेस भारी पड़ सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...