Quinton De Kock ने जड़ दिया विश्व कप 2023 का चौथा शतक, खतरे में आया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Quinton De Kock

न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका पुणे के एमसीए स्टेडियम में World Cup 2023 का 32वां मुकाबला खेल रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओपनिंग करने उतरे तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर Quinton De Kock ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेलते हुए टूर्नामेंट का चौथा शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही वो Rohit Sharma के रिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर रह गए हैं। साथ ही उन्होंने इस शतक के साथ श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और विकेटकीपर Kumar Sangakkara की बराबरी कर ली है।

Quinton De Kock ने जड़ा विश्व कप 2023 का चौथा शतक

आपको बता दें कि इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने ओपनिंग से ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस टूर्नामेंट का चौथा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी विश्व कप के एक सीजन में 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं अब डी कॉक विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं, जिनके नाम एक विश्व कप सीजन में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Quinton De Kock ने खेली 114 रनों की पारी

इस मैच की बात करें तो इस मैच में डी कॉक ने 116 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली है, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं इसके बाद Tim Southee ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। एक बार फिर शानदार शॉट लगाने के चक्कर में डी कॉक Glenn Phillips के हाथों में कैच थमा बैठे और इस शानदार पारी के बाद हंसते हुए पवेलियन लौट गए।

Rohit Sharma के रिकॉर्ड पर बना खतरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब डी कॉक रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर रह गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि विश्व कप 2023 में डी कॉक रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्व्स्त कर देंगे, क्योंकि अभी भी लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका को 2 मुकाबले खेलने हैं और अगर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो बाकी मुकाबलें भी हैं। ऐसे में डी कॉक के पास इस सीजन में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...