IND vs SL: मुंबई में Virat Kohli रचेंगे इतिहास, महज 34 रन बनाते ही ध्वस्त कर देंगे मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Virat Kohli

World Cup 2023 में Team India का सफर अबतक बेहद ही शानदार चल रहा है। इस टूर्नामेंट में अबतक भारतीय टीम ने सभी 6 मैच जीत रखे हैं और फिलहाल प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli भी फिलहाल बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विश्व कप में अबतक कोहली ने कई बड़ी टीमों के खिलाफ भी खूब रनों की बारिश की है।

भले ही वो आखिरी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की उनका बल्ला खामोश हो गया है। आज गुरुवार को एक बार फिर विराट श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलने की ताक में हैं। वहीं इस दौरान विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है और इसके लिए उन्हें महज 34 रनों की दरकार है।

Virat Kohli तोड़ सकते हैं Sachin Tendulkar का एक और रिकॉर्ड

बता दें कि King Kohli के पास आज मुंबई में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। दरअसल, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार एक हजार रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 7 बार ये कारनामा अपने नाम किया है। वहीं विराट कोहली इस मामले में सचिन की बराबरी पर ही हैं।

उन्होंने भी एक कैलेंडर ईयर में सात बार एक हजार रन बना रखे हैं। ऐसे में एक बार फिर 8वीं बार ये कारनामा करने के लिए विराट कोहली को बस 34 रनों की जरुरत है। अगर विराट आज श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 34 रन बना लेते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। बता दें कि इस साल विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 966 रन बना चुकें हैं और 1000 रन पर पहुंचने के लिए उन्हें महज 34 रनों की दरकार है।

श्रीलंका के खिलाफ कोहली का बल्ला उगलता है आग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ किंग कोहली के बल्ले से खूब रनों की बारिश होते देखा गया है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पिछले 7 मुकाबलों में से 5 में शतक जड़ा है। ऐसे मेें आज मुंबई में भी एक बार फिर विराट के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद सभी को है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...