AUS vs AFG Toss Update: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या अफगान टीम कर पाएगी एक और उलटफेर?

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs AFG Toss Update

आज मंगलवार यानी 7 नवंबर को Australia और Afghanistan के बीच विश्व कप 2023 का 39वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच मुंबई के Wankhede Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल सेमीफाइनल की रेस में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।

इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अबतक 7-7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया को 5 में जीत जबकि 2 में हार मिली है, तो वहीं अफगानिस्तान को 4 में जीत जबकि 3 में हार नसीब हुई है। ऐसे में दोनों ही टीमें आज इस मुकाबले को हर हाल में जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगी। इस बीच वानखेड़े स्टेडियम में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

वानखेड़े में होगी रनों की बारिश

आपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस पिच पर खूब रनों की बरसात होती है। हालांकि यहां गेंदबाज को काफी अच्छी उछाल मिलती है, जिससे उन्हें विकेट हासिल करने में भी फायदा प्राप्त होता है। इस पिच पर खेले गए विश्व कप के 3 मुकाबलों में स्कोर का आंकड़ा 300 के पार गया था। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कल भी इस पिच पर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

मंगलवार को साफ रहेगा मुंबई का मौसम

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई में मंगलवार को मौसम साफ रहने वाला है। यहां आज के दिन बारिश की जरा भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। साथ ही मैच की दूसरी पारी में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

आफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग आज

दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबले सेमीफाइनल के लिए जंग है, अगर आज ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत लेती है, तो टॉप 4 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं अगर अफगानिस्तान इस मैच में भी उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो टॉप 4 में अफगान टीम का कब्जा हो जाएगा। ऐसे में ये मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें इस मैच को किसी भी हाल में जीतना चाहेंगी।

AUS vs AFG मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ/मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (WK), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (C), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

AUS vs AFG मैच के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...