SA vs AFG: गेराल्ड कोएत्जी ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका को मिला 245 रनों का लक्ष्य

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs AFG

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत अफगान टीम की शुरूआत तो उम्मीद लायक नहीं रही लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर ऑलराउंडर Azmatullah Omarzai ने 107 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 97 रनों की पारी खेली और उनकी इस पारी के बदौलत अफगान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा है।

Azmatullah Omarzai ने बचाई अफगान टीम की लाज

आपको बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने वैसे तो काफी खराब बल्लेबाजी की। टीम के सभी दिग्गज और स्टार खिलाड़ी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान Hashmatullah Shahidi भी महज 2 रन ही बना सके। हालांकि इस बीच Azmatullah Omarzai ने 107 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 97 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। वहीं इस दौरान अफगान टीम भले ही 244 पर ऑलआउट हो गई, लेकिन Omarzai एक तरफ से 97 रनों पर नॉट आउट रहे।

Gerald Coetzee ने झटके 4 विकेट

आपको बता दें कि इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की तरफ से एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में Gerald Coetzee ने अफ्रीका की तरफ से 4 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए, तो वहीं Keshav Maharaj और Lungi Ngidi को 2-2 सफलता मिली। वहीं इसके अलावा Andile Phehlukwayo के हाथ भी 1 सफलता लगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...