ENG vs PAK: बिना खेले ही विश्व कप 2023 से बाहर हुआ पाकिस्तान! बल्ला पकड़ने से पहले ही बाबर सेना को लगा बड़ा झटका

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs PAK

इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जा रहा है और इस मैच की शुरूआत के साथ ही पाकिस्तान टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है। दरअसल, इस मैच से पहले भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंच पाने की उम्मीद बेहद कम थी।

हालांकि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुन ली और शुरुआत से ही इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। ऐसे में अब पाकिस्तान के साथ कुछ ऐसा नामुमकिन सा लक्ष्य है, जो हासिल कर पाना उनके लिए ही नहीं बल्कि किसी के भी बस की बात नहीं है। ऐसे में इस मैच के टॉस के साथ ही पाकिस्तान का आगे का रास्ता तय हो गया।

World Cup 2023 से बाहर हुई पाकिस्तान टीम

आपको बता दें कि फिलहाल इंग्लिश टीम इस मैच में बल्लेबाजी कर रही है और मौजूदा हालात को देखते हुए ये लग रहा है कि वो 300 के करीब तक स्कोर खड़ा कर पाने में कामयाब रहेंगे। ऐसे में अगर इंग्लैंड 300 तक का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हो जाती है, तो पाकिस्तान के सामने कुछ ऐसे आंकड़े लक्ष्य बनकर खड़े हो जाएंगे, जिन्हें हासिल कर पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकती है।

हालांकि उसे हासिल कर पाना पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी टीम के लिए नामुमकिन है। दरअसल, अगर इंग्लैंड टीम 300 तक का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो जाती है, तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए 6.1 ओवर में मैच जीतना होगा, जो किसी भी तरह से पूरी तरह असंभव है।

यहां देखें आंकड़ें –

  1. इंग्लैंड 20 रन – पाकिस्तान को 1.3 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
  2. इंग्लैंड 50 रन – पाकिस्तान को 2 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
  3. इंग्लैंड 100 रन – पाकिस्तान को 2.5 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
  4. इंग्लैंड 150 रन – पाकिस्तान को 3.4 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
  5. इंग्लैंड 200 रन – पाकिस्तान को 4.3 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
  6. इंग्लैंड 300 रन – पाकिस्तान को 6.1 ओवर में पाना होगा लक्ष्य
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...