Shubman Gill ने मारा ऐसा छक्का, गेंद पहुंची स्टेडियम के पार, फैंस भी रह गए हैरान, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Shubman Gill

रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में Team India ने अपना आखिरी लीग मैच खेला, जिसमें भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से मात देते हुए लगातार 9वीं जीत दर्ज कर ली। इस मैच के दौरान बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर कमाल कर दिखाया। वहीं इस दौरान एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार ओपनर Shubman Gill ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं इसके साथ ही गिल ने इस मैच की शुरूआत में ही ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिसे देख फैंस के भी होश उड़ गए। गिल ने इस दौरान ऐसा छक्का लगाया, जो स्टेडियम को पार करते हुए सीधे बाहर पहुंच गई। इसके साथ ही उनका ये छक्का इस टूर्नामेंट के सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

Shubman Gill ने स्टेडियम की छत पर मारा गगनचुंबी छक्का

आपको बता दें कि शुभमन गिल की तरफ से ये नजारा मैच के तीसरे ओवर में ही देखने को मिल गया। इस दौरान उनके सामने Aryan Dutt गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल ने चार्ज करने का फैसला किया और नॉर्मल ड्राइव छोड़ सीधे गेंद को पूरी ताकत से हवा में उठा दिया। गिल के बल्ले से निकली गेंद हवाओं को चीरती हुई सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और इसके बाद स्टेडियम के पार ही पहुंच गई।

उनका ये छक्का देख स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। खास बात तो यह है कि गिल या छक्का देख टीम इंडिया के सिक्सर किंग Rohit Sharma भी दंग रह गए। भले ही गिल का ये छक्का टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का ना रहा हो, लेकिन वो इस छक्के के साथ टूर्नामेंट में लगाए गए सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में शामिल जरुर हो गया है।

Shubman Gill ने जड़ा टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान गिल ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि चार शानदार छक्के जड़े। वहीं इसके अलावा उनके बल्ले से 3 चौके भी निकले, जिसके बदौलत उन्होंने महज 32 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। ये गिल के लिए विश्व कप 2023 का तीसरा अर्धशतक रहा है।

विश्व कप 2023 के सबसे लंबे छक्के –

  1. श्रेयस अय्यर- 106 मीटर
  2. ग्लेन मैक्सवेल- 104 मीटर
  3. श्रेयस अय्यर- 101 मीटर
  4. फखर जमां- 99 मीटर
  5. डेविड वॉर्नर- 98 मीटर
  6. शुभमन गिल- 95 मीटर

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...