SA vs AUS: डूबती हुई अफ्रीकी टीम को मिला मिलर का सहारा, कंगारू टीम को दिया 213 रनों का लक्ष्य

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs AUS

World Cup 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गुरुवार यानी 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि ये फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया, जब महज 24 रन के स्कोर पर ही अफ्रीकी टीम के 4 दिग्गज बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहली ओवर से कंगारू गेंदबाज रहे हावी

इस मैच में बड़ा लक्ष्य रखने के इरादे से मैदान पर उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों पर पहले ओवर से ही कंगारू गेंदबाजों का दबदबा रहा। अफ्रीकी टीम को पहला झटका Temba Bavuma 0(4) के रुप में पहले ओवर में ही लग गया। वहीं इसके बाद भी Quinton De Kock 3(14), Rassie Van Der Dussen 6(31) और Aiden Markram 10(20) के रुप में लगातार 3 और झटके लगे। इस दौरान तक अफ्रीका जीत की उम्मीद खो चुकी थी।

David Miller ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीकी टीम जब फाइनल में पहुंच पाने की सारी उम्मीद खो बैठी थी, तब Heinrich Klassen और David Miller ने शतकीय साझेदारी कर टीम को ट्रैक पर लाने की कोशिश की। हालांकि इस बीच क्लासेन भी 48 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि इसके बावजूद David Miller एक तरफ से टिके रहे और उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इस मैच के दौरान मिलर ने 116 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 5 छक्के भी शामिल हैं। मिलर की इस दमदार पारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम जैसे-तैसे ऑल आउट होने से पहले कंगारूओं को 213 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही।

कंगारू गेंदबाजों ने दिखाया दम

इस मैच के दौरान जहां दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे तो वहीं दूसरी तरफ कंगारू गेंदाबजों ने अपने जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मैच में जहां Mitchell Starc और Patt Cummins ने 3-3 विकेट झटके, तो वहीं Travis Head और Josh Hazlewood ने 2-2 सफलता हासिल की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...