IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने 6 विकेट से टीम इंडिया को मात देकर विश्व कप ट्रॉफी छठी बार अपने नाम कर ली।

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया करीब 20 बार बाद कल आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी थी। ऐसे में हजारों करोड़ों फैंस की नजरें उनपर टिकी हुई थी। इस दौरान पहले तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने टीम का काफी निराश किया, वहीं इसके बाद गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही। हालांकि इस दौरान प्रेशर में आकर कप्तान साहब से भी एक भूल हुई, जो अगर वो नहीं करते तो शायद मैच का रिजल्ट ये नहीं होता।

फाइनल मैच के दौरान Rohit Sharma से हुई बड़ी भूल

आपको बता दें कि इस मैच में पहले तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी ही फ्लॉप रही, लेकिन इसके बावजूद टीम ने जैसे तैसे 240 रन बना लिए। कंगारू टीम के लिए ये लक्ष्य काफी आसान था, लेकिन उनकी शुरूआत भी कुछ खास अच्छी नहीं रही और ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 47 रन पर गिर गए थे। ऐसे में प्रेशर बरकरार रखने के लिए रोहित ने स्पिन गेंदबाजों का सहारा लिया, लेकिन इस दौरान वो स्लिप लगाना ही भूल गए।

स्पिनर्स के अटैक के समय 3 से 4 मौके ऐसे बने कि ट्रेविस हेड आउट हो सकते थे। हालांकि स्लिप ना होने की वजह से ये मौके मिस हो गए और बदले में Travis Head ने 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 137 रन जोड़ दिए। अगर रोहित शर्मा ने स्लिप लगाने में भूल ना की होती, तो मैच का रिजल्ट पूरी तरह भारत के हाथों में होता, क्योंकि उस समय हेड अपनी नजरें क्रीज पर जमा ही रहे थे।

फ्लॉप रहे भारत के स्टार बल्लेबाज

आपको बता दें कि इस मैच मेें टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके तहत गिल के रुप में शुरूआत में ही उन्हें पहला झटका लग गया। इसके बाद रोहित (47), विराट कोहली (54), श्रेयस अय्यर (4) और के एल राहुल (66) भी टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचा पाने में सफल नहीं रहे। नतीजा ये रहा कि भारतीय टीम 50 ओवर में 10 विकेट गंवाकर महज 240 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में कंगारू टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Pitch Report
|

IND vs AUS Final Pitch Report: अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप की आखिरी लड़ाई लड़ेगी टीम इंडिया, जानें पिच रिपोर्ट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...