Andre Russell मैदान पर हुआ चोटिल, चटकाए 3 बड़े विकेट, केकेआर के इस स्टार ने मलिंगा को छोड़ा पीछे

Published On:

Andre Russell मैदान पर हुआ चोटिल, चटकाए 3 बड़े विकेट– कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 23 रनों से जीत मिली। इस जीत में हैदराबाद टीम की तरफ से हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली, तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट चटकाए।

इस मैच में विकेट चटकाने के बाद (Andre Russell) चोटिल हो गए और मैच के बीच में उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। लेकिन इसके बाद रसेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे और उन्होंने महज 3 रन ही बनाए। इस मैच में रसेल ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Andre Russell ने Lasith Malinga को छोड़ा पीछे

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2.1 ओवर में कुल 3 विकेट चटकाए। इस विकेट के साथ ही रसेल ने टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लासिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया और उनसे आगे निकल गए।

रसेल ने टी20 क्रिकेट में अब 440 मैचों में 393 विकेट चटकाए है। वहीं, मलिंगा ने टी20 क्रिकेट में 390 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में सबसे पहले नंबर पर ड्वेन ब्रावो का नाम है, जिन्होंने कुल 615 विकेट हासिल किए है। दूसरे नंबर पर राशिद खान है, जिन्होंने 536 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़े Harry Brook Salary: जानें IPL 2023 का पहला शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक को कितनी सैलरी देती है SRH?

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

  • ड्वेन ब्रावो- 615 विकेट
  • राशिद खान- 536 विकेट
  • सुनील नरेन- 484 विकेट
  • इमरान ताहिर- 469 विकेट
  • शाकिब अल हसन- 451 विकेट
  • वहाब रियाज- 413 विकेट
  • आंद्रे रसेल- 393 विकेट
  • लासिथ मलिंगा- 390 विकेट
  • सोहेल तनवीर- 389 विकेट
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...