इंदौर में Cameron Green की हुई जमकर कुटाई, 103 रन लुटाकर अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Ankit Singh
Published On:
Cameron Green

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचो की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें Team India ने 99 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। इसकी शुरूआत Shubman Gill और Shreyas Iyer ने शानदार सेंचुरी के साथ की। वहीं इसके बाद बाकी बल्लेबाजों ने भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की आफत मंगा दी।

ये भी पढ़े: IND vs AUS: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बरसे Shubman Gill, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Cameron Green बने भारतीय बल्लेबाजों के आक्रमण का शिकार

आपको बता दें कि इस मैच में Shubman Gill ने 104 जबकि Shreyas Iyer ने 105 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद Suryakumar ने भी महज 37 गेंदों में 72 रन जड़ डाले। इसके बाद कप्तान KL Rahul के बल्ले से भी रनों की बरसात हुई।

इस दौरान लगभग हर कंगारू गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के निशाने पर रहे, लेकिन Cameron Green पर भारतीय बल्लेबाजों का कुछ ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिला। यहीं कारण है कि ग्रीन ने  10 ओवर में 2 विकेट लेकर कुल 103 रन लुटा दिए।

ये भी पढ़े: IND vs AUS मैच में R Ashwin ने रच दिया इतिहास, Anil Kumble का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त

Cameron Green ने अपने नाम दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, इस मैच के दौरान भारत के लगभग हर बल्लेबाज ने ग्रीन को अपना निशाना बनाया। उन्हें इस बीच 2 सफलता जरूर मिली, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी महंगी कीमत भी चुकानी पड़ी। उन्होंने पहली पारी में 103 रन लुटा दिए, जिसमें Suryakumar ने तो उनके 1 ही ओवर में 4 गेंद पर 4 छक्के जड़कर सनसनी ही मचा दी। इसके साथ ही ग्रीन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 12वें गेंदबाज बने Cameron Green

दरअसल, ग्रीन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दुनिया के 12वें गेंदबाज बन गए। आपको बता दें कि वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही गेंदबाज Mike Louis के नाम दर्ज है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 113 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही गेंदबाज Adam Zampa इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 2 वनडे मैचों की सीरीज के दौरान ही जाम्पा ने 10 ओवर में 113 रन लुटाए थे। इस लिस्ट में भारत के Bhuvaneshwar Kumar का नाम भी दर्ज है, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रन लुटा दिए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...