ENG vs BAN Playing 11: धर्मशाला में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं इंग्लैंड और बांग्लादेश, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs BAN Playing 11

कल 10 अक्टूबर यानी मंगलवार को World Cup 2023 का 7वां मुकाबला 2019 विश्व कप विजेता टीम England और Bangladesh के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में सुबह 10:30 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेश पहले ही इस मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच खेलकर जीत चुकी है।

वहीं इंग्लैंड को विश्व कप 2023 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पडा़ था। ऐसे में अब दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लड़ा देंगी। हालांकि इस बीच दोनों टीमों को ये भी ध्यान रखना होगा कि इस मैच में दोनों टीमों से 1-1 दिग्गज खिलाड़ियों की कमी बहुत खलेगी। ऐसे में आइए जान लेते है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –

ENG vs BAN Playing 11 : धर्मशाला में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

आपको बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों ही टीमें पहले मैच वाली सेम स्क्वाड के साथ उतरने को मजबूर हैं। जहां विश्व कप से पहले बांग्लादेश की तरफ से Tamim Iqbal टीम में चल रहे लड़ाई के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा ही नहीं बनें, तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से Ben Stokes अपनी हिप इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। इस मैच में भी उनकी वापसी की उम्मीदें काफी कम हैं।

इंग्लैंड को विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था। ऐसे में इंग्लैंड इस मैच को जीतना चाहेगी जबकि बांग्लादेश दूसरी जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

ENG vs BAN मैच में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, मोइन अली, आदिल राशिद, मार्क वुड, टॉपले

ENG vs BAN मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

तंज़ीद हसन, नजमुल शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, महामदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तिफज़ुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तौहीद हृदयोय

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड

जोस बटलर (C), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की स्क्वाड

शाकिब अल हसन (C), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (VC), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...