आईसीसी ने महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, इस टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी भारत से शामिल

Kiran Yadav
Updated On:
ICC announced the Women's T20 Team of the Year, most of the players in this team are from India

आईसीसी ने महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, इस टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी भारत से शामिल : आईसीसी (ICC) ने साल 2022 के लिए ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। इस टीम में उन 11 बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले साल अपने प्रदर्शन से धमाल मचा दिया था।

इस टीम की कमान न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन को सौंपी गई है , जबकि भारत की ऋचा घोष को बतौर विकटकीपर टीम में चुना गया है।

इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय टीम से चुने गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम से एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। वहीं, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसे देशों से किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया।

ये भी पढ़े : आईसीसी ने 2022 टी20 टीम ऑफ़ द ईयर का किया ऐलान , इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

टीम को देखते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्मृति मंधाना के साथ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को चुना गया है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन बतौर कप्तान मौजूद हैं।

इसके बाद चौथे और पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एशले गार्डनर और ताहलिया मैक्ग्रा को जगह मिली है। पाकिस्तान की निदा डार को छठे नंबर पर रखा गया है।

दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन और श्रीलंका के इनोका रणवीरा को टीम में दो मुख्य स्पिन गेंदबाजों के तौर पर रखा गया है। भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी शामिल किया गया है।

आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ़ द ईयर कुछ इस प्रकार है :

स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (कप्तान ) (न्यूजीलैंड), एश्ली गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), निदा दार (पाकिस्तान), दीप्ति शर्मा (भारत), ऋचा घोष (विकेटकीपर) (भारत), सोफी एकलेस्टन (इंग्लैंड), इनोका रणवीरा (श्रीलंका), रेणुका सिंह (भारत)

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...