IND vs AUS मैच में क्या कहती है मोहली की Pitch Report, पहले वनडे में कौन पड़ेगा किसपर भारी?

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS

शुक्रवार यानी 22 सितंबर को India और Australia के बीच होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। ये मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह अपनी तैयारी कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि World Cup 2023 से पहले होने वाली ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीरीज से आने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी ताकत और खामियों का पता लगाने की कोशिश करेंगी। ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं कि मोहाली कि पिच रिपोर्ट क्या है?

ये भी पढ़े: IND vs PAK मैच का क्रेज फैंस पर पड़ेगा भारी, फ्लाइट और होटलों के किराए ने छू लिया आसमान 

IND vs AUS मुकाबले में कैसी रहेगी मोहाली की पिच रिपोर्ट

आपको बता दें कि मोहाली की PCA स्टेडियम बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। ऐसे में इस पिच पर बड़े स्कोर बनने की संभावना बनी रहती है। पिच के औसत स्कोर की बात करें इस पिच पर वनडे में औसतन स्कोर 253 रनों का रहा है। साथ ही इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का बोलबाला रहता है।

पिछले कुछ मुकाबलों का आंकड़ा देखा जाए तो, पिछले पांच मैचों में से 4 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकती है।

ये भी पढ़े: IND vs AUS वनडे सीरीज आज से होगा शुरू, मोहाली में किसका बजेगा डंका, देखें प्रीव्यू

KL Rahul करेंगे पहले 2 मुकाबलों की कप्तानी

BCCI ने अक्टूबर में होने वाले ODI World Cup के मद्देनजर इस सीरीज के लिए 2 अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ऐसे में पहले 2 मुकाबलों की कप्तानी का जिम्मा KL Rahul को दिया गया है। गौरतलब है कि लगभग 1 साल बाद टीम में वापसी करते हुए KL Rahul ने Asia Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में एंट्री लेते ही शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में Rohit Sharma की जगह उन्हें कप्तानी देने का फैसला काफी अच्छा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े: David Warner ने भारत पहुंचते ही दिखाई दरियादिली, सिक्योरिटी स्टाफ के साथ ली सेल्फी, कही ये बात 

Team India की संभावित प्लेइंग 11

इशान किशन, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (C, WK), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज/शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह।

Australia की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (WK), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (C), स्पेंसर जॉनसन/तनवीर सांघा, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।