इंदौर में आज होगा IND vs AUS दूसरा वनडे मुकाबला, Team India के पास सीरीज कब्जाने का बेहतरीन मौका

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

24 सितंबर यानी रविवार को India और Australia के बीच होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

आज के मैच में जहां एक तरफ Team India सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादेे से उतरेगी, तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच करो या मरो का है। आज इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया हारी तो उन्हें सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा।वहीं अगर टीम इंडिया आज जीत जाती है, तो इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला ले लेगी।

ये भी पढ़े: ICC Ranking के तीनों फॉर्मेट में इसी साल पहले भी नंबर 1 बनी थी Team India, फिर ICC ने क्यों किया फेरबदल? जानें पूरा सच

IND vs AUS मैच में कैसी है होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?

आपको बता दें कि इंदौर में अबतक हुए मैचों के आंकड़े अगर देखें तो इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है। इस पिच पर खेले गए आखिरी 6 मैचों में से 4 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

ये भी पढ़े: IND vs AUS: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी Team India, हेड-टू-हेड बैटल में कौन है किसपर भारी?

वहीं इस मैदान पर रनों की बरसात जमकर होती है, क्योंकि इस पिच का औसत स्कोर 320 रनों का है। पिच के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो यहां उच्चतम स्कोर 418 और सबसे कम स्कोर 247 रनों का रहा है। ऐसे में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला ये मैच हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।

ये भी पढ़े: Mankading के जरिए रनआउट हुए Ish Sodhi, लेकिन Litton Das ने बुलाया वापस, फैसले से जीता लाखों फैंस का दिल, Watch Video!

Team India की संभावित प्लेइंग 11

शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (C), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (VC), शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...