IND vs SL: मुंबई में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने मचाया हड़कंप, 3 रन पर चटका डाले 4 विकेट

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SL

मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और इसके जवाब में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं इसके जवाब में श्रीलंका के खिलाफ पहली ही गेंद से भारतीय गेंदबाजों ने जलवा बिखेरना शुरू कर दिया। इस दौरान पारी की पहली ही गेंद पर Jasprit Bumrah ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया।

वहीं इसके बाद तो जैसे श्रीलंकाई खिलाड़ियों के विकेट की झड़ी ही लग गई और नतीजा ये रहा कि शून्य के स्कोर पर ही 2 और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के Mohammed Siraj ने ढेर कर दिया और इतने के बाद भी सिराज का जलवा नहीं रुका, बल्कि उन्होंने एक और विकेट चटकाते हुए श्रीलंका को झटके पर झटका दे दिया। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का कहर ऐसा रहा कि श्रीलंका को महज 3 रन पर ही 4 झटके लग गए।

Jasprit Bumrah ने पहली ही गेंद पर श्रीलंका को दिया पहला झटका

आपको बता दें कि 358 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम तेजी से शुरूआत करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी, लेकिन उन्होंने शायद बुमराह की रफ्तार को कम आंकने की गलती कर दी और नतीजा ये रहा कि पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने Pathum Nissanka को चलता कर दिया। इस दौरान निशांका ने रिव्यू तक लिया, लेकिन बुमराह के घातक इनस्विंगर से बच पाना किसी के लिए आसान नहीं और यही हुआ। थर्ड अंपायर ने आखिरकार निशांका को आउट करार दिया।

Mohammed Siraj ने फिर श्रीलंका के खिलाफ लिया रौद्र रुप

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के झटके से अभी श्रीलंका टीम उबर भी नहीं पाई थी कि पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए और इस दौरान उन्होंने भी पहली ही गेंद पर Dimuth Karunaratne को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान भी श्रीलंका की तरफ से रिव्यू की मांग की गई। हालांकि एक बार फिर फैसला भारत के हक में आया। वहीं इतना ही काफी नहीं था।

इसके बाद तो सिराज ने एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ रौद्र रूप धारण कर लिया और श्रीलंका को अगले 2 झटके देते हुए भी उन्होंने समय नहीें गंवाया। इस दौरान उन्होंने महज 2 ही ओवर में 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अपना शिकार बना लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...