IPL 2023: Kohli ने जोफ्रा के अरमानों पर फेरा पानी, 76 मीटर लंबा छक्का देख आर्चर के चहेरे पर छाई मायूसी

Published On:

IPL 2023: Kohli ने जोफ्रा के अरमानों पर फेरा पानी– आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में अपना आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की खूब खबर ली।

RCB vs MI: Virat Kohli ने Jofra Archer की गेंद पर जड़ा पावरफुल छक्का

किंग कोहली ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चरा (Jofra Archer) की एक गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, जिसे देखकर खुद आर्चर भी हक्के-बक्के रह गए। बता दें कि कोहली ने आर्चर की 17 गेंदों का सामना करते हुए 165 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए।

वास्तव में ये एक टी20 मैच में आर्चर के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। ऐसे में अब कोहली के उस छक्के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023  के पांचवें मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 49 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें कुल 5 छक्के शामिल रहे। किंग कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने शुरू से ही अटैकिंग अंदाज में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोहली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चरा (Jofra Archer) के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आगे बढ़कर पुल शॉट जड़ते हुए नजर आए। उन्होंने 76 मीटर का छक्का जड़कर आर्चर को हैरानी में डाल दिया।

Source- twitter

यह भी पढ़ें- IPL 2023, CSK vs LSG : सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच

इसके बाद कोहली का बल्ला थमने का नाम नहीं लिया और उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ शानदार साझेदारी कर आरसीबी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...