सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Kiran Yadav
Published On:
Kohli wrote an emotional post after losing to England in the semi-final

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद सभी क्रिकेट फैंस निराश है. भारतीय प्रशंसक अब भारतीय टीम को क्रिकेट का नया चोकर बता रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के प्रदर्शन पर कई सवाल उठाए हैं। वहीं हार से दुखी कोहली ने सोशल मीडिया एक इमोशन पोस्ट किया है.

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को एक इमोशनल पोस्ट किया। कोहली ने ट्वीट किया, “इस तरह का परिणाम दुखद है। हालांकि, टीम विश्व कप जीतने से चूक गई, वे टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए। सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।

विराट ने लिखा- हमारा दिल दुखी है

कोहली ने ट्वीट किया, “हमने अपने सपनों को हासिल किए बिना ऑस्ट्रेलिया को अलविदा कह दिया। हमारा दिल दुखी है, लेकिन हम एक टीम के रूप में कई यादगार पल वापस ले रहे हैं। आइए यहां से बेहतर होने का लक्ष्य रखें।” कोहली ने आगे लिखा, “हमारे सभी प्रशंसकों का धन्यवाद जो बड़ी संख्या में स्टेडियम में हमारा समर्थन करने के लिए सामने आए। इस जर्सी को पहनकर और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व की अनुभूति होती है।”

ये भी पढ़े : विदेशी टी20 लीग्स में भारतीय खिलाड़ियों के न खेलने पर कोच राहुल द्रविड़ ने बताई बड़ी वजह

टूर्नामेंट में बनाए गए सर्वाधिक रन

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी विराट कोहली के नाम है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 82, नीदरलैंड के खिलाफ 62, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12, बांग्लादेश के खिलाफ 64, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए हैं। विराट ने छह मैचों में कुल 296 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...