मैच जीतने के बाद Mohammed Siraj ने दिखाई दरियादिली, ग्राउंड स्टाफ को ऑफर किया प्राइज मनी

Pranjal Srivastava
Published On:
Mohammed Siraj

भारतीय टीम के तूफानी गेंदबाज Mohammed Siraj ने रविवार 17 सितंबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में विकेटों की झड़ी लगाकर Team India को 8वीं बार एशिया का किंग बना दिया। इस मैच में सिराज ने अकेले ही श्रीलंका के आधे से ज्यादा बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया और अपनी दमदार गेंदबाजी के बदौलत पुरे दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान करके रख दिया।

ये भी पढे: Mohammed Siraj की आंधी में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, बन गए ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

मैच के बाद Mohammed Siraj ने ग्राउंड स्टाफ के लिए किया बड़ा ऐलान

मैच में 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट हासिल करने के लिए सिराज को Man Of The Match के टाइटल से नवाजा गया, जिसके साथ ही प्राइज मनी भी दी गई। हालांकि मैच जीतने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में सिराज ने कुछ ऐसा किया, जिससे क्रिकेट के करोड़ों प्रेमी उनकी दीवाने हो गए। दरअसल, प्राइज मनी जीतने के बाद प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के दौरान भी लगातार मेहनत कर रहे ग्राउंड स्टाफ के लिए सिराज ने बड़ा ऐलान कर दिया।

ये भी पढे: Mohammed Siraj ने Asia Cup 2023 के फाइनल मुकाबले में मचाई खलबली, महज 10 गेंदों में 5 विकेट लेकर अपने नाम दर्ज किया ये खास रिकॉर्ड

Mohammed Siraj ने ग्राउंड स्टाफ के नाम किया प्राइज मनी

आपको बता दें कि IND vs SL मैच में सनसनीखेज गेंदबाजी करने के लिए सिराज को मैन ऑफ द मैच टाइटल के साथ 5 हजार डॉलर यानी लगभग 4.15 लाख रुपए की धन राशि भी ऑफर की गई। हालांकि उन्होंने इस दौरान अपनी प्राइज मनी को प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को देने की घोषणा कर दी। इसका मतलब है कि सिराज को दी जाने वाली धन राशि अब स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर रहे ग्राउंड स्टाफ को दे दी जाएगी।

ये भी पढे: Shubman Gill ने शतक के साथ Virat Kohli को भी पछाड़ा, बनें साल 2023 के सबसे बड़े शतकवीर

ACC ने भी ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा

बता दें कि सिराज के अलावा ACC और Jay Shah ने भी आर. प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के लिए बड़ी घोषणा करते हुए, टूर्नामेंट के दौरान उनके सराहनीय काम के लिए उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया। दरअसल, ACC की तरफ से जय शाह ने प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 50000 अमेरिकी डॉलर का चेक सौंपा।

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 के दौरान श्रीलंका के खराब मौसम ने टूर्नामेंट में बहुत मुसीबत डाली। हालांकि श्रीलंका के मेहनती ग्राउंड स्टाफ ने दिन-रात एक करके हर बार बारिश के बाद मैदान को खेलने लायक बनाया और साथ ही हर बार बारिश के समय मैदान और पिच को गीला होने से भी बचाया। ऐसे में उनकी मेहनत के लिए ये तोहफा तो बनता ही था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...