T20 Blast: इस कैच का जवाब नहीं, Aneurin Donald ने सुपरमैन स्टाइल में लपका असंभव कैच, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 Blast

IPL 2023 की समाप्ति के बाद अब दर्शकों का मेन फोकस प्वाइंट इंग्लैंड में खेला जा रहा English T20 यानी T20 Blast बना हुआ है। इस टूर्नामेंट में भी शामिल हुई टीमों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है, ऐसे में सभी की नजरें अब इस टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं। आए दिन कभी कोई बल्लेबाज तो कभी गेंदबाज अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इस बीच इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक शानदार फील्डिंग का नमूना देखने को भी मिल रहा है। ऐसा ही कुछ अभी भी हुआ है।

T20 Blast 13

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023 से पहले फुटबॉल मैच का आनंद लेने पहुंचे Virat-Anushka, फाइनल मैच के लिए मिला था स्पेशल इन्विटेशन

Aneurin Donald का सुपरमैन स्टाइल कैच

आपको बता दें कि हाल ही में Hampshire और Somerset के बीच एक ऐसा अद्भुत कैच देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। दरअसल, इस मैच के दौरान Tom Lammonby अपनी टीम Somerset के लिए काफी खास पारी खेल रहे थे, लेकिन Hampshire के गेंदबाजों के सामने उनकी एक भी नहीं चल रही थी। अंतत: उन्होंने गेंद को उड़ाकर खेलने का प्रयास किया और काफी हद तक उनका ये प्रयास सही भी था अगर Aneurin Donald बीच में नहीं आए होते।

Aneurin Donald के कैच ने सभी को किया हैरान

Vitality Blast के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने Donald के इस कैच का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि Tom Lammonby जैसे ही शॉट खेलते हैं, गेंद बल्ले से ठीक तरह से कनेक्ट नहीं हो पाती है और हवा में ऊपर चली जाती है। खास बात तो यह है कि गेंद ऐसी जगह पर जाती है, जहां कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं होता, लेकिन इस बीच Aneurin Donald फुर्ती दिखाते हुए गेंद के नीचे आकर शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लेते हैं। इस कैच पर किसी को भरोसा नहीं हो पाता, लेकिन इसके बाद वो उठकर फैंस की तरफ इशारा भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: Sachin को Anjali से हुआ था “LOVE AT FIRST SIGHT”

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए Hampshire ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। Hampshire की तरफ से J Vince ने शानदार 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं इसके जवाब में 179 रनों का पीछा करने उतरी Somerset की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 173 रन ही बना सकी और 5 रनों से हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

T 20 blast
|

T20 Blast: “इस शॉट को क्या नाम दूं” Dan Mousley के इस शॉट को देखकर MR 360 भी हो जाएंगे हैरान, Watch Now!

इस दौरान हाल ही में Warwickshire vs Worcestershire के बीच खेले गए एक मैच के दौरान Mousley ने ऐसा शॉट लगाया कि देखने वालों ...

T20 blast
|

Mattie McKiernan ने Shaheen Afridi की बॉल पर की जमकर धुनाई, 3 गेंद पर लगाए 3 शानदार शॉट

इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे T20 Blast को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आए दिन इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों या गेंदबाजों के अलग-अलग ...

Cricketyatri Ft Image
|

James Wharton ने शानदार शॉट के साथ पूरा किया अपना पहला T20 Century, शानदार पारी खेलकर टीम को दिया जीत का तोहफा

IPL 2023 की समाप्ति के बाद अब दर्शकों का मेन फोकस प्वाइंट इंग्लैंड में खेला जा रहा English T20 यानी T20 Blast बना हुआ ...

Cricketyatri Ft Image
|

T20 Blast: Shadab Khan ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने 4 चौके- 5 छक्के लगाकर मैदान पर मचाया बवंडर

IPL 2023 भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन England में खेले जा रहे T20 Blast का शानदार शो अभी भी जारी है। इस ...

T20 Blast
|

T20 Blast: कैच ड्रॉप हो जाए तो उसकी भरपाई कैसे करते हैं? Ryan Higgins से लेनी चाहिए सीख, Watch Video!

IPl 2023 के समाप्त होने के बाद अब कई विदेशी खिलाड़ी England में चल रहे English T20 का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में ...

T20 Blast
|

T20 Blast: Leus Du Plooy ने चलाया बल्ले से तूफान, ढेर हुई Warwickshire, Watch Video!

IPL 2023 के समाप्त होने के बाद अब लोगों की नजरें England में हो रहे T20 Blast पर टिकी हुई हैं। आईपीएल 2023 में ...