T20 Blast: Shadab Khan ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने 4 चौके- 5 छक्के लगाकर मैदान पर मचाया बवंडर

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

IPL 2023 भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन England में खेले जा रहे T20 Blast का शानदार शो अभी भी जारी है। इस टूर्नामेंट में भी आईपीएल की तरह ही कई टीमों ने हिस्सा लिया है और हर बीतते मैच के साथ इस टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ता जा रहा है। वहीं बीते दिन इस टूर्नामेंट में Sussex और Middlesex के बीच एक शानदार मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी ऑलराउंडर Shadab Khan ने Sussex की तरफ से तूफानी पारी खेली।

Shadab Khan ने बिखेरा जलवा
आपको बता दें कि इस मैच में Shadab Khan बल्लेबाजी करने काफी बाद में आए। ऐसे में उनके पास खेलने के लिए काफी कम गेंदे थी, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि उनके बल्ले से जो आग निकली उसके लिए तो कुछ गेंदें ही काफी थी।

shadab khan yorkshire getty 700x700 1

ये भी पढ़े: T20 Blast: कैच ड्रॉप हो जाए तो उसकी भरपाई कैसे करते हैं? Ryan Higgins से लेनी चाहिए सीख, Watch Video!

दरअसल, इस मैच में Shadab Khan ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए महज 30 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेल दी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

cover 1657177740shaddy

ये भी पढ़े: T20 Blast: Jake Ball ने पकड़ा Lees का अद्भुत कैच, देखने वाले हुए हैरान, Watch Video!

मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो Shadab Khan की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा Tom Clark 39(28) और Ravi Bopara 38(26) ने भी टीम के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके बदौलत Sussex ने 20 ओवर तक 8 विकटों के नुकसान पर 181 रन बनाए। वहीं 182 रनों का पीछा करने आई Middlesex की टीम ने अपना पूरा जोर लगाया। यहां तक कि Stephen Eskinazi ने महज 62 गेंदों पर 94 रनों की पारी भी खेली, लेकिन इसके बावजूद भी Sussex की टीम 4 रनों से मैच जीत गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

T 20 blast
|

T20 Blast: “इस शॉट को क्या नाम दूं” Dan Mousley के इस शॉट को देखकर MR 360 भी हो जाएंगे हैरान, Watch Now!

इस दौरान हाल ही में Warwickshire vs Worcestershire के बीच खेले गए एक मैच के दौरान Mousley ने ऐसा शॉट लगाया कि देखने वालों ...

T20 blast
|

Mattie McKiernan ने Shaheen Afridi की बॉल पर की जमकर धुनाई, 3 गेंद पर लगाए 3 शानदार शॉट

इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे T20 Blast को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आए दिन इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों या गेंदबाजों के अलग-अलग ...

Cricketyatri Ft Image
|

James Wharton ने शानदार शॉट के साथ पूरा किया अपना पहला T20 Century, शानदार पारी खेलकर टीम को दिया जीत का तोहफा

IPL 2023 की समाप्ति के बाद अब दर्शकों का मेन फोकस प्वाइंट इंग्लैंड में खेला जा रहा English T20 यानी T20 Blast बना हुआ ...

T20 Blast
|

T20 Blast: कैच ड्रॉप हो जाए तो उसकी भरपाई कैसे करते हैं? Ryan Higgins से लेनी चाहिए सीख, Watch Video!

IPl 2023 के समाप्त होने के बाद अब कई विदेशी खिलाड़ी England में चल रहे English T20 का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में ...

T20 Blast
|

T20 Blast: Leus Du Plooy ने चलाया बल्ले से तूफान, ढेर हुई Warwickshire, Watch Video!

IPL 2023 के समाप्त होने के बाद अब लोगों की नजरें England में हो रहे T20 Blast पर टिकी हुई हैं। आईपीएल 2023 में ...

T20 Blast
|

T20 Blast: इस कैच का जवाब नहीं, Aneurin Donald ने सुपरमैन स्टाइल में लपका असंभव कैच, Watch Video!

IPL 2023 की समाप्ति के बाद अब दर्शकों का मेन फोकस प्वाइंट इंग्लैंड में खेला जा रहा English T20 यानी T20 Blast बना हुआ ...