IND vs PAK: सोशल मीडिया पर छा गई पाकिस्तान की फील्डिंग, कौन लेगा…कौन लेगा में छूट गया आसान सा कैच, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
IND vs PAK

Asia Cup 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच आज सुपर 4 का मैच खेला गया, जिसमें एक बार फिर बारिश ने दस्तक देकर सारा मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि कोलंबो में जितनी देर मैच हुआ रोमांच का भरपूर डोज देखने को मिला। जहां एक तरफ भारतीय टीम की शानदार ओपनिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया, तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेहद ही खराब फील्डिंग ने उन्हें सोशल मीडिया पर मीम्स स्टार बना दिया।

ये भी पढ़े: IND vs Pak: एक बार फिर बारिश ने रोका भारत-पाकिस्तान का मैच, अब रिजर्व डे पर ऐसे होगा मुकाबला

IND vs PAK

Pakistan की फील्डिंग देख छूटी दर्शकों की हंसी

दरअसल, ये नजारा मैच के 8वें ओवर में देखने को मिला, जब Naseem Shah गेंदबाजी की कमान संभाल रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान की फील्डिंग देख एक बार फिर दर्शकों की हंसी छूट गई। दरअसल, कोलंबो में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के फील्डर्स ने एक बड़ी चूक कर दी। दरअसल, इस दौरान Shubman Gill को कैच आउट करने का आसान मौका पाकिस्तानी फील्डर्स ने कौन लेगा…कौन लेगा के चक्कर में गंवा दिया।

ये भी पढ़े: IND vs PAK: पाकिस्तान की इस गलती की वजह से सोशल मीडिया पर आ गई मीम्स की बाढ़, Gautam Gambhir और Mohammed Kaif भी रह गए हैरान, Watch Video!

Shubman Gill को मिला जीवनदान

आपको बता दें कि नसीम शाह की गेंद पर गिल ने ऑफ साइ की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की तरफ उड़ गई और सामने एक नहीं बल्कि दो फील्डर्स खड़े थे। सभी को लगा कि ये आसान कैच होगा और गिल आउट हो जाएंगे।

हालांकि वहां खड़े फील्डर के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो गया कि आखिर कैच पकड़ेगा कौन और इसी सोच में दोनों ही अपनी जगह पर खड़े रह गए और गेंद नीचे गिर गई। लिहाजा, शुभमन गिल को एक आसान सा जीवनदान मिल गया और वो आउट होने से बच गए। इसके बाद गिल ने 10 चौकों की मदद से 52 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...