IPL-WTC फाइनल से बाहर हो सकते हैं श्रेयस: पीठ दर्द के चलते हो सकती है सर्जरी

Published On:

WTC फाइनल से बाहर हो सकते हैं श्रेयस – इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो सकते हैं। पीठ में दर्द के चलते श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट और वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस को डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अगर उनकी सर्जरी होती है तो क्रिकेट के मैदान में वापसी करने में कम से कम 5 महीने लग सकते हैं। ऐसे में वो आने वाले अहम टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

रिपोर्टर्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेयस की सर्जरी लंदन या फिर भारत के किसी अस्पताल में होगी। इस दौरान BCCI उन पर नजर बनाए रखेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अय्यर को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए चांस हैं पर WTC और IPL मुश्किल

IPL के मैच 31 मार्च से शुरू होंगे। ये टूर्नामेंट मई के आखिर तक चलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा।। जहां तक बात वनडे वर्ल्ड कप की है तो यह 5 अक्टूबर से शुरू होगा। यानी सर्जरी की स्थिति में अय्यर के पास ये टूर्नामेंट खेलने के चांस रहेंगे।

IPL फ्रेंचाइजी KKR ने अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा, कप्तान की तलाश शुरू

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में KKR ने अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन भले ही अय्यर की कप्तानी में KKR अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था।

अय्यर के चोटिल होने के बाद KKR ने नए कप्तानी विकल्पों की तलाश शुरू हो गई है। अभी तक KKR ने अय्यर की चोट और कप्तान के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे नहीं खेले, लौटे तो फिर चोटिल हुए

चोट के कारण ही अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नहीं खेले थे। उन्होंने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया था।

यह भी पढ़ें –IND vs PAK: 7 साल बाद भारत दौरे पर आएगी पाकिस्तान टीम! क्रिकेट फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

वे टेस्ट टीम में वापस लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला। पीठ का दर्द बढ़ने पर श्रेयस चौथे टेस्ट में बाहर हो गए थे। वह टीम में तो थे, लेकिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। उसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था। जहां उनकी चोट के गंभीर होने का पता चला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Jyoti Vishwakarma

मेरा नाम ज्योति विश्वकर्मा है, मेरा जन्मस्थल रोहिणी, दिल्ली है,जहां मैं अपने परिवार संग वास करती हूं। मेने, कालिंदी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पुर्ण की है। मुझे जीवन के मनोहर पलों को कैमरा मे कैद करना अच्छा लगता है वहीं लिखती मे मजबूरी से नहीं शोक से हूं इसी के साथ जिंदगी के पल मुझे मेरे परिवार के साथ जीना पसंद है समय मिलने पर मां के साथ वक्त बिताना व नई जगहों पर घूमना मेरी प्रिय पसंद है इतिहासिक इमारतें को देखकर मेरे मन में कई कहानियां जन्म के लेती हैं मुझे जिंदगी में सकारात्मक रहना अच्छा लगता है, मेरी जिन्दगी कम पर अच्छे लोगों से परिपूर्ण है लोगो के चेहरे की मुस्कान लाना उनको खुश रखना यही मेरी जिंदगी का सुख है आने वाले समय में, मैं अपनी जिंदगी की कमियों को दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...