इंदौर पहुंचते ही Team India का हुआ भव्य स्वागत, Suryakumar Yadav को देख फैंस ने भरी हुंकार, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

Australia के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत के बाद अब Team India इस सीरीज पर कब्जा जमाने और ऑस्ट्रेलिया से दूसरे वनडे में भिड़ने के लिए भारतीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है। आज यानी रविवार को भारतीय टीम को होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करना है।

इस दौरान इंदौर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। इस दौरान एयरपोर्ट पर ही भारतीय टीम का भव्य स्वागत देखने को मिला, जहां फैंस ने शोर मचाकर टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं इसके बाद स्टेडियम के बाहर भी भारतीय टीम के प्लेयर्स को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़े: IND vs AUS: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी Team India, हेड-टू-हेड बैटल में कौन है किसपर भारी?

दूसरे वनडेे के लिए इंदौर पहुंची Team India

आपको बता दें कि पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। इस दौरान का एक वीडियो BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में Team India के मोहाली से निकलकर प्लेन पकड़कर इंदौर पहुंचने तक की पूरी ट्रीप दिखाई गई है।

ये भी पढ़े: ICC Ranking में टॉप पर पहुंची Team India, ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया ये मुकाम

इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी होटल पहुंचे, जहां फैंस उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को देख फैंस ने जमकर शोर मचाया। इस दौरान Suryakumar Yadav के नाम का शोर मचाकर फैंस ने उनकी बेहतरीन पारी की बधाई दी, जिसके बाद सूर्या ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

ये भी पढ़े: ICC Ranking के तीनों फॉर्मेट में इसी साल पहले भी नंबर 1 बनी थी Team India, फिर ICC ने क्यों किया फेरबदल? जानें पूरा सच

भारतीय टीम के पास सीरीज कब्जाने का बेहतरीन मौका

आपको बता दें कि आज के मैच में टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी, क्योंकि आज मैच जीतकर इश सीरीज पर भारत का कब्जा हो जाएगा, लेकिन ये इतना आसान नहीं होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच करो या मरो का होने वाला है। ऐसे में इस मैच को डिफेंड करने के लिए ऑस्ट्रेलिया अपना पूरा जोर लगाती नजर आएगी। ऐसे में ये साफ है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाला ये मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...