उमरान मालिक पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ जितने फिट नहीं , पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Kiran Yadav
Published On:
Umran Malik is not as fit as Pakistani pacer Haris Rauf, former Pakistani player gave a shocking statement

उमरान मालिक पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ जितने फिट नहीं , पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया चौकाने वाला बयान :भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मालिक इन दिनों अपनी गेंदबाज़ी की स्पीड को लेकर चर्चा में है। वह लगातर 150 से अधिक स्पीड में गेंदबाज़ी करते है।

क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ गेंद डालने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के नाम है , उन्होंने साल 2003 में विश्वकप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद डाली थी।

वर्तमान में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उमरान मालिक को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद की राय इससे अलग है. उनके मुताबिक, उमरान मालिक उतने फिट नहीं हैं, जितने पाकिस्तान के पेसर हैरिस राउफ हैं। उन्होंने कहा कि उमरान की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से घटकर 136 किमी प्रति घंटा हो जाती है। जबकि हैरिस के साथ ऐसा नहीं है।

ये भी पढ़े : आईसीसी ने महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, इस टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी भारत से शामिल

पाकिस्तान के एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म से इवेंट्स एंड हैपनिंग्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ,

“उमर मलिक और हारिस रऊफ की तुलना करना वैसा ही है जैसे विराट कोहली की दुनिया के बाकी बल्लेबाजों से तुलना करना. दरअसल आकिब कहना चाहते थे कि विराट का बल्लेबाजी में वही रुतबा है जो गेंदबाजी में हारिस रऊफ का है. यानी उनका इशारा हारिस रऊफ को विराट कोहली बताने का था।”

उन्होंने आगे कहा,

“उमरान मलिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की तरह प्रशिक्षित और फिट नहीं हैं। अगर हम वनडे में उमरान को देखें तो वह अपने पहले स्पैल में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। लेकिन सातवें या आठवें ओवर तक उसकी गति 138 ही रहती है। यह विराट कोहली और दुनिया के बाकी बल्लेबाजों की तरह ही है।

हारिस अपनी डाइट और ट्रेनिंग को लेकर काफी अनुशासित हैं। मैंने एक भी पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं देखा जो हारिस की तरह डाइट लेता हो। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना मेरे लिए मायने नहीं रखता। मेरे लिए पूरे मैच में एक ही गति से गेंदबाजी करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

गौरतलब है भारत की ओर से सबसे तेज़ गेंद फेकने का रिकॉर्ड अब उमरान मालिक के नाम है। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान किया था।

उन्होंने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में क्या वह शोएब अख्तर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते है या नहीं ?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...