MS Dhoni को क्यों कहा जाता था ‘होपलेस रोमांटिक’? साक्षी को इंप्रेस करने में भी कैप्टन कूल के छूट गए थे पसीने

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

MS Dhoni को क्रिकेट की दुनिया का लेजेंड कहा जाता है और हो भी क्यों ना वो अपने हर एक टाइटल पर खड़े उतरे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान टीम इंडिया का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया। इतना ही नहीं आज भले ही उन्होंने Retirement ले लिया हो, लेकिन आज के समय में भी उनपर मर मिटने वालों की कमी नहीं है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि लाखों दिलों पर राज करने वाले कैप्टन कूल को उनके दोस्त होपलेस रोमांटिक के नाम से जानते थे? ऐसा क्यों आइए जानते हैं?

HD wallpaper ms dhoni captain cool cool finisher mahi msd thala

ये भी पढ़े: Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, इस दिग्गज गेंदबाज को पछाड़ आगे निकले जडेजा

क्रिकेट में मग्न रहते थे MS Dhoni

दरअसल, Mahendra Singh Dhoni को उनके दोस्त होपलेस रोमांटिक इसलिए कहते थे, क्योंकि लड़कियों को देखते ही धोनी के पसीने छूटने लगते थे। मैदान पर अच्छे-अच्छे गेंदबाजों को अपने Helicopter Shot से पसीना-पसीना करने वाले MSD लड़कियों से बात तक नहीं किया करते थे। यहां तक कि फेमस होने के बावजूद भी उनके पास कई लड़कियों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के अलावा कभी दूसरी चीजों पर ध्यान ही नहीं दिया।

ms dhoni sakshi dhoni insta

ये भी पढ़े: MS Dhoni की नेटवर्थ के सामने Amitabh Bachchan भी हैं फीके

Dhoni ने खुद किया था साक्षी को मैसेज

आपको बता दें कि धोनी होपलेस रोमांटिक कैसे हैं, ये उन्होंने साक्षी के सामने भी प्रूव किया था। दरअसल, धोनी और साक्षी बचपन में बिछड़ने के बाद 10 साल बाद कोलकाता के ताज बंगला होटल में मिले थे, जहां साक्षी इंटर्न कर रही थी और धोनी भी पूरी क्रिकेट टीम इंडिया के साथ उसी होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान उन्हें साक्षी से पहली ही नजर में प्यार हो गया और आखिरकार उन्होंने अपने मैनेजर युध्दजीत दत्ता से साक्षी का नंबर लेकर उन्हें खुद मैसेज कर दिया।

MS Dhoni with his wife Sakshi and daughter Ziva

कहानी का दूसरा पार्ट

आपको यहां तक कि स्टोरी तो शायद पहले से भी पता होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताज बंगाल में इस मुलाकात के समय भी साक्षी नहीं जानती थी कि धोनी हैं कौन? वो माही के नाम, को या उनके चेहरे को नहीं जानती थी। उन्हें सिर्फ यही पता था कि टीम इंडिया में कोई पहाड़ी लड़का है, जो उस होटल में रुका है, और साक्षी भी खुद एक पहाड़ी थी। ऐसे में वो सिर्फ इस वजह से धोनी से मिलने के लिए उत्सुक थीं।

2020 8largeimg 270315633

नंबर लेने के बावजूद साक्षी को प्रपोज करना हुआ था मुश्किल

आपको बता दें कि जैसे-तैसे धोनी ने साक्षी का नंबर तो हासिल कर लिया था, लेकिन उनके मैसेज करने पर साक्षी ने इसे बस एक प्रैंक की तरह लिया। उन्हें लगा कि उनका कोई दोस्त धोनी के नाम से उनसे मजाक कर रहा है। इस असलियत को जानने में साक्षी को काफी समय लगा कि मैसेज करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि धोनी ही हैं।

06TH DHONI

दोस्त बुलाते थे होपलेस रोमांटिक

हालांकि इसके बाद भी साक्षी का दिल जीत पाना और उन्हें अपने दिल का हाल बता पाना धोनी के लिए काफी मुश्किल था, क्योकि भले ही वो मैदान पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलकर गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हो, लेकिन रियल लाइफ में साक्षी के आगे उनके ही पसीने छूट जाते थे। यही कारण है कि उनके दोस्त भी उन्हें होपलेस रोमांटिक के नाम से चिढ़ाते थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

KL Rahul
|

आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia ...

Yuzvendra Chahal
|

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार स्पिनिंग गेंदबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रखा हैं। चहल ने अपनी ...