आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

Sachin Jaisawal
Published On:
KL Rahul

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia cup 2023 अपने नाम कर इतिहास रच दिया हैं। ये 8वीं बार है, जब भारत Asia Cup जीत कर लाया हैं। इस बार मैच में केएल राहुल का काफी योगदान रहा केएल ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी मार के ये साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं।

दरअसल केएल राहुल काफी लंबे समय से चोटिल थे, जिसके कारण उन्होंने कई मैचों में हिस्सा नहीं लिया और Asia Cup 2023 के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार एंट्री की। केएल यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको केएल राहुल की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में Sanju Samson को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया गुस्सा

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है KL Rahul

आपको बता दें कि केएल  राहुल मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानें जाते हैं। वो मैदान पर जितने शांत रहते हैं, रियल लाइफ में भी उतना ही शांत रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह अपनी आलीशान जिंदगी जीने के तरीके को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

केएल राहुल Team India के एक दमदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार Suniel Shetty के दामाद भी हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि केएल रियल लाइफ में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर के पास 75 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हैं।

ये भी पढ़े: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Brand Endorsement से तगड़ी कमाई करते हैं केएल राहुल

गौरतलब है कि अन्य क्रिकेटर्स की तरह केएल की भी कमाई का बड़ा हिस्सा BCCI और IPL से आता है। हालांकि इसके अलावा राहुल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी मोटी कमाई करते हैं। केएल के ब्रांड एंडोर्समेंट Curefit, Gully, Red Bull, Tata Nexon, Bharat Pe, Boat, Beardo, PUMA and NUMI जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ से अधिक होने का अनुमान हैं।

ये भी पढ़े: Bangladesh के इस गेंदबाज ने महिलाओं को लेकर कह दी शर्मानाक बात, पोस्ट वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल को कार चलाने का बेहद शौक हैं। ऐसे में जाहिर है कि उनके पास करोड़ों का कार कलेक्शन हैं। राहुल के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 5 करोड़ रुपए की लैंबॉर्गिनी हुराकन स्पाइडर, 3 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन डीबी11, 75 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज सी43, 2.7 करोड़ रुपये की ऑडी आर8, 1 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वेलार और बीएमडब्ल्यू सहित कई लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें हैं।

ये भी पढ़े: Team India ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बनाई खास रणनीति, 2 मैचों में इस धाकड़ गेंदबाज को दिया, आखिरी मैच में कंगारुओं को मिलेगा सरप्राइज

इसी साल हुई है केएल राहुल की शादी

वहीं केएल अपनी पत्नी Athiya Shetty को भी लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अथिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और वो इसी साल केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों की शादी सभी से छिप-छिपाकर सिर्फ कुछ खास लोगों की मौजूदगी में की गई थी। अथिया अक्सर अपने पति को सपोर्ट करने क्रिकेट स्टेडियम में आती रहती हैं। इसके अलावा ही दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते भी कई बार देखा जाता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Sachin Jaisawal

Sachin Jaisawal

जो भी लिखता हु, नए अंदाज से खैर ये सब कुछ आपके लिए क्योंकि आपको जानकारी देना हमारा कर्तव्य नही बल्कि उत्तरदायित्व है.आपने पढ़ा, हमने लिखा क्योंकि सब कुछ फिलहाल मैं आपके लिए ही कर रहा, खैर चलिए फिर कुछ नए अंदाज में लिखते हैं..

Follow Us On

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

Yuzvendra Chahal
|

करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां, Yuzvendra Chahal को पसंद है लैविश लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार स्पिनिंग गेंदबाजी से फैंस को अपना दीवाना बना रखा हैं। चहल ने अपनी ...

Pak vs Ned Dream 11 winner
|

Dream 11 ने बदल दी इस युवक की किस्मत! 1260.5 पॉइंट लाकर बन गया करोड़पति, B de Leede को बनाया था कप्तान

Dream 11 ने बदल दी इस युवक की किस्मत-आज आईसीसी वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान वर्सिज नीदरलैंड के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ...