मैनचेस्टर में Zak Crawley का बैजबॉल खुमार देख Ollie Pope के भी उड़े होश, अस्पताल से ही जाहिर की खुशी

Pranjal Srivastava
Published On:
Zak Crawley

मैनचेस्टर में खेले जा रहे Ashes 2023 के  चौथे टेस्ट मैच में जहां पहले दिन का खेल इंग्लिश गेंदबाजों ने अपने हाथों में रखा, तो वहीं दूसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने रही सही कसर पूरी कर दी। मैच के दूसरे ही दिन ओपनिंग में बल्लेबाजी करने आए इंग्लिश बल्लेबाज Zak Crawley ने मैदान पर तबाही मचा दी।

बैजब़ॉल गेम को फॉलो करते हुए Zak Crawley ने ना सिर्फ सेंचुरी ठोकी, बल्कि दोहरे शतक की तरफ भी तेजी से बढ़े, लेकिन 189 रनों पर आउट हो गए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देख कंगारू टीम के होश तो उड़े ही साथ ही साथ अस्पताल में पड़े Ollie Pope भी क्रॉली की दमदार बल्लेबाजी के मुरीद हो गए।

ये भी पढ़े: Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनें ये खास कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

Zak Crawley ने खेली तूफानी पारी

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान Zak Crawley ने महज 93 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। इसके बाद भी उनकी तबाही शांत नहीं हुई और उन्होंने 182 गेंदों पर 21 चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 189 रनों की पारी खेली। इस दौरान क्रॉली की दमदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने महज 52 ओवर में ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि दोहरे शतक से महज 11 रन दूर होते हुए क्रॉली Cameron Green का शिकार हो गए।

Crawley की बल्लेबाजी के मुरीद हुए Ollie Pope

गौरतलब है कि क्रॉली की ये धमाकेदार बल्लेबाजी देख क्रिकेट प्रेमियों का सीना गदगद हो उठा। साथ ही इस समय चोट के कारण सर्जरी से गुजरे इंग्लिश बल्लेबाज Ollie Pope भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो गए। अस्पताल में बैठकर ही पोप ने क्रॉली की पारी को एन्जॉय किया और इसके बाद उनकी तारीफ करने से भी खुद को रोक नहीं पाए। पोप ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, खौफनाक, आपके लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता भाई।

ये भी पढ़े: Mitchell Starc की घातक इनस्विंगर का सामना नहीं कर पाए Ollie Pope, सोचने से पहले हवा में उड़ गया मिडिल स्टंप, Watch Video!

चोट के कारण सर्जरी से गुजरे हैं Ollie Pope

आपको बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले ही दिन फील्डिंग करते हुए ओली पोप के कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद चेकअप करवाने पर डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी। ऐसे में वो इस सीरीज से बाहर हो गए। फिलहाल पोप अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी भी सक्सेसफुल रही है। बीते दिन ही उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर साझा करते हुए अपने सर्जरी के सफल होने की खबर सभी को दी थी। ऐसे में टीम में भले ही वो नहीं हैं, लेकिन क्रॉली की दमदार पारी देख वो भी गदगद हो उठे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...