NZ vs NED Pitch Report: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, जानें हैदराबाद की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
NZ vs NED Pitch Report

World Cup 2023 का छठा मुकाबला आज New Zealand और Netherlands के बीच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला जाना है। ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस मैच मेें वैसे तो दोनों ही टीमें जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा देंगी।

हालांकि इस टूर्नामेंट में एक जीत के साथ New Zealand अभी भी आगे है, जबकि Netherlands को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज के मैच में नीदरलैंड अपनी जीत का खाता जरुर खोलना चाहेगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते है कि आज हैदराबाद में बल्लेबाजों की दिन होगा या गेंदबाज बाजी मारेंगे –

NZ vs NED Pitch Report : हैदराबाद का पिच किसके हक में होगा?

आपको बता दें कि हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को काफी फायदा पहुंचाती है। हालांकि बदलते मौसम और नमी के साथ यहां पिच भी स्वभाव बदलता रहता है। ऐसे में बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरुरत रहेगी, क्योंकि गेंदबाजों को भी यहां फायदा मिल सकता है। बीच के ओवरों में बल्लेबाज साझेदारी कर रन बना सकते हैं।

बता दें कि इस पिच पर अगर शुरुआत में बल्लेबाजों ने विकेट संभाल कर नहीं रखा तो अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है। आज के दिन यहां का आउटफील्ड तेज रहने की उम्मीद है, इसलिए पॉवरप्ले में बल्लेबाजों को तगड़े शॉट खेलने से बचना होगा और बेहतर यही होगा कि बल्लेबाज गैप में खेलने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरें।

पहली पारी में 300 का स्कोर होगा कामयाब लक्ष्य

आपको बता दें कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना टीमें ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि बाद में आउटफील्ड स्लो होने के कारण रन बनने मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 300 तक का स्कोर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि यहां 270 तक का लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल हो सकता है।

World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

केन विलियमसन (C), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल युवा।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...