Mohammed Siraj की तेज रफ्तार गेंद ने उड़ा डाली Babar Azam की गिल्लियां, नंबर 1 बल्लेबाज के उड़ गए होश, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Mohammed Siraj

अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आज IND vs PAK हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और Rohit Sharma का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत से ही पाकिस्तान टीम को झटका देना शुरू कर दिया। पहले Abdullan Shafiq और फिर Imam-Ul-Haq के जाने के बाद सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam पर आ गई।

इस दौरान पिछले 2 मैचों में फ्लॉप रहे बाबर ने काफी संभल कर बल्लेबाजी की और अर्धशतक भी जड़ दिया। बाबर इसके बाद भी एक लंबी पारी खेलना चाहते थे, लेकिन Mohammed Siraj ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और क्लीन बोल्ड कर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। इस दौरान सिराज की ये धारदार गेंदबाजी देख खुद बाबर आजम के भी होश उड़ गए।

अर्धशतक लगाते ही पवेलियन लौटे Babar Azam

आपको बता दें कि इस मैच में बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पारी को काफी बेहतर तरीके से संभाला और अपनी लड़खड़ाती टीम को सही पोजिशन पर पहुंचा दिया। उन्होंने इस पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 7 चौके की मदद से 50 रन बना लिए। हालांकि अर्धशतक जड़ते ही सिराज ने उनकी पारी पर ब्रेक लगाकर उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

Mohammed Siraj ने उड़ाई बाबर आजम की गिल्लियां

बता दें कि इस मैच के 30वें ओवर में Rohit Sharma ने गेंद मोहम्मद सिराज के हाथों में थमाई और वो अपना ओवर डालने आए। इस दौरान उन्होंने 3 गेंदे तो जैसे-तैसे निकाल दी, लेकिन जैसे ही चौथी गेंद उन्होंने डाली, बाबर ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद की लाइन और लेंथ को पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके विकेट की गिल्लियां बिखेरती हुई पार हो गई। इस दौरान बाबर समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। वहीं आउट होने के बाद बाबर खुद भी हैरान रह गए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...