AUS vs NZ: धर्मशाला में विजयी रही कंगारू टीम, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से दी मात

Ankit Singh
Published On:
AUS vs NZ

धर्मशाला के HPCA Stadium में Australia और New Zealand के बीच World Cup 2023 का 27वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके जवाब में कंगारू टीम के ओपनर्स ने ही शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दे दी। इस दौरान Travis Head ने अपना डेब्यू विश्व कप शतक भी जड़ दिया। इस दौरान कंगारू टीम ने 49.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर कीवी टीम के सामने 389 रनों का लक्ष्य रखा।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दिया था विशालकाय लक्ष्य

आपको बता दें कि पहले ही ओवर से ओपनिंग करते हुए David Warner और Travis Head ने बाउंड्री से ही बात करना शुरू किया। वहीं इसके बाद तो दोनों ने रौद्र अवतार ही ले लिया। जहां वॉर्नर ने 28 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं हेड ने इसके लिए महज 25 गेंद ही लिए। इसके बाद 65 गेंदों में 5 चौके 6 छक्कों की मदद से 81 रन के स्कोर पर वॉर्नर को Glenn Phillips ने अपना शिकार बना लिया।

वहीं Travis Head ने इस दौरान अपना डेब्यू विश्व कप शतक जड़ दिया। उन्होंने इस दौरान 67 गेंदों पर 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। इसके अलावा Glenn Maxwell ने भी महज 24 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्को की बदौलत 41 रनों की पारी खेल दी और आखिरकार Patt Cummins ने आखिरी में 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन बनाए थे जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। ऐसे में कंगारू टीम 49.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर आखिरकार 388 रनों का विशालकाय स्कोर बनाने में कामयाब रही।

न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद तक लड़ी लड़ाई

बता दें कि इस दौरान 389 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने भी शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उनके एक के बाद एक विकेट गिरते गए। हालांकि एक छोर से युवा ऑलराउंडर Rachin Ravindra ने अकेले ही विकेट संभाले रखा और शानदार शतकीय पारी खेल दी।

उन्होंने इस मैच में 89 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। हालांकि उनके आउट होने के बाद कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ गई, लेकिन इस दौरान Jimmy Neesham ने अंत तक 58 रन बनाते हुए टीम को आगे तक पहुंचाया और आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। ऐसे में कीवी टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...