AFG vs SL: अफगानिस्तान की जीत पर फिर डांस करते नजर आए इरफान पठान, इस बार टर्बुनेटर ने भी दिया साथ, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
AFG vs SL

World Cup 2023 में खराब शुरुआत के बावजूद अफगानिस्तान टीम ने वापसी करना शुरू कर दिया है। अफगान टीम ने एक के बाद एक 3 मजबूत टीमों को हराकर इस टूर्नामेंट में जीत की हैंट्रिक दर्ज कर ली है। इस दौरान अफगान टीम ने पहले इंग्लैंड, फिर पाकिस्तान और अब श्रीलंका जैसी 3 बड़ी टीमों के हराकर बड़ी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था, तब भी बीच ग्राउंड में Team India के दमदार पूर्व गेंदबाज Irfan Pathan ने Rashid Khan के साथ जमकर डांस किया था। ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद भी इरफान पठान को खुशी से नाचते देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार उनका साथ भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिनर Harbhajan Singh ने भी दिया है।

अफगानिस्तान की जीत पर जमकर नाचे Irfan Pathan और Harbhajan Singh

आपको बता दें कि अफगानिस्तान ने इस मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से शिकस्त दे दी, जिसके बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे Irfan Pathan अफगान टीम की जीत पर खुशी से नाचने लगे। वहीं इस दौरान उन्होंने अपना साथ देने के लिए हरभजन सिंह को भी बुला लिया और इसके बाद दोनों ने ही कमेंट्री स्टूडियो में ही अफगानिस्तान की जीत पर नाचकर सेलिब्रेट किया।

इस दौरान जहां एक तरफ अफगान टीम अपनी इस बड़ी जीत को ग्राउंड में सेलिब्रेट कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ कमेंट्री स्टूडियो में इरफान और भज्जी का सेलिब्रेशन चल रहा था। इस दौरान का वीडियो इरफान पठान और हरभजन सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर उन्होंने लिखा है कि, “अफ़गानों से क्या शानदार जीत है। आपकी तीसरी जीत पर बहुत-बहुत बधाई। 3 पूर्व विश्व चैंपियनों को हराया।” इरफान और भज्जी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

मैच का हाल

बता दें कि इस मैच अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (AFG vs SL) करने का फैसला किया था, जिसके बाद शानदार शुरुआत के बावजूद श्रीलंका टीम ऑल आउट होने तक महज 241 रन ही बना सकी। इसके जवाब में अफगानिस्तान को पहला झटका तो Rahmanullah Gurbaz के रुप में पहले ही ओवर में लग गया, लेकिन इसके बाद अफगान टीम ने जबरदस्त वापसी की।

इस दौरान जहां Ibrahim Zadran ने 57 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, तो वहीं Rahmat Shah ने 74 गेंदों पर 62 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान Hashmatullah Shahidi ने भी 74 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। वहीं Azmatullah Omarzai ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 63 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाए। ऐसे में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...