AFG vs SL Toss Update: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या पुणे में अफगान टीम कर पाएगी एक और उलटफेर?

Pranjal Srivastava
Published On:
AFG vs SL Toss Update

Afghanistan और Sri Lanka के बीच World Cup 2023 का 30वां मुकाबला पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में खेला जा रहा है, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरने वाली हैं।

अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही अबतक इस टूर्नामेंट में 5-5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों को 2-2 मुकाबलों में जीत, जबकि 3-3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच के साथ अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी। इस बीच दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

पुणे की पिच पर होती है रनों की बरसात

आपको बता दें कि एमसीए की पिच पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलते देखा गया है। हालांकि शुरुआती पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के पास विकेट चटकाने का अच्छा अवसर रहता है। हालांकि इसके बावजूद ये पिच गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल साबित होती है। साथ ही पिच छोटा होने की वजह से इस पिच पर जमकर रनों की बारिश होते देखा गया है।

सोमवार को साफ रहेगा पुणे का मौसम

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और साथ ही आसमान साफ रहने वाला है।

अफगानिस्तान और श्रीलंका के लिए करो या मरो मैच

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में अपना सफर बरकरार करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। वहीं आज के मैच को हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमें अपना आखिरी मैच 2 बड़ी टीमों को हराकर आ रही हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं।

AFG vs SL मैच के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

AFG vs SL मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पाथुम निसंका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सादीरा समरविकर्मा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीष तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...