AUS vs NED Playing 11: बदलाव के साथ दिल्ली में मैदान पर उतर सकती है कंगारू टीम! जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NED Playing 11

आज बुधवार यानी 25 अक्टूबर को Australia और Netherlands के बीच World Cup 2023 का 24वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच पर सबकी निगाहें टिकी होने वाली है, क्योंकि भले ही ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स के मुकाबले एक मजबूत टीम रही हो, लेकिन नीदरलैंड्स ने हाल ही में एक बड़ा उलटफेर किया था।

दरअसल, नीदरलैंड्स ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर सभी को हैरान कर दिया था। जहां सभी टीमें दक्षिण अफ्रीका के सामने घुटने टेक रही हैं, तो वहीं नीदरलैंड्स ने उनके खिलाफ आसानी से मैच जीत लिया था। ऐसेे में ऑस्ट्रेलिया उनकी तरह गलती नहीं करना चाहेगी। ऐसे में इस मैच से पहले आइए जानते हैं कि दोनों टीमें आज किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं –

फॉर्म में आ रही हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। कंगारू टीम ने अपने शुरूआती 2 मैचों में हार करने के बाद खुद के खेल रणनीति में बदलाव किया और एक बार फिर ट्रैक पर आते हुए बाकी मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स से लेकर गेंदबाजों तक के प्रदर्शन में काफी बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में नीदरलैंड के लिए इस मैच में कंगारूओं के खिलाफ लड़ना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है। खासकर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नीदरलैंड इस मैच में एक और उलटफेर कर पाती है या नहीं।

Travid Head की एंट्री, Marnus Labuschagne बाहर!

इस टूर्नामेंट की शुरूआत से ही ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर ने टीम को बेहद निराश किया है। ऐसे में इस मैच में Patt Cummins अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दरअसल, इस मैच में Travis Head की वापसी हो सकती है। बता दें कि लंबे समय से चोटिल चल रहे Travis Head ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई नेट प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। ऐसे में उनके वापसी की खबरें उड़ने लगी हैं।

खास बात यह है कि अगर हेड टीम में एंट्री करते हैं, तो टीम से किसी एक खिलाड़ी को बाहर जाना होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो वो खिलाड़ी होंगे Marnus Labuschagne, जो इस टूर्नामेंट में अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

AUS vs NED मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जांपा, जोश हेजलवुड

AUS vs NED मैच के लिए नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग 11

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, कोलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान एवं विकेटकीपर), साइब्रैंड एंगलब्रेख्ट, लोगान वान बीक, रोलॉफ वान डर मर्वे, आर्यन दत्ता, पॉल वान मीकेरन

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...