AUS vs NED Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आज दिल्ली में किसके नाम का बजेगा डंका?

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NED Toss Update

आज बुधवार यानी 25 अक्टूबर को Australia और Netherlands के बीच World Cup 2023 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा। ये मुकाबला दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच पर सबकी निगाहें टिकी होने वाली है, क्योंकि भले ही ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स के मुकाबले एक मजबूत टीम रही हो, लेकिन नीदरलैंड्स ने हाल ही में एक बड़ा उलटफेर किया था।

दरअसल, नीदरलैंड्स ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर सभी को हैरान कर दिया था। जहां सभी टीमें दक्षिण अफ्रीका के सामने घुटने टेक रही हैं, तो वहीं नीदरलैंड्स ने उनके खिलाफ आसानी से मैच जीत लिया था। ऐसेे में ऑस्ट्रेलिया उनकी तरह गलती नहीं करना चाहेगी। वहीं इस बीच इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली की पिच पर फिर होगी रनों की बारिश

आपको बता दें कि पिच बल्लेबाजों को फायदा देने के लिए जानी जाती है। ये पिच बैटिंग करने वालों के अनुकुल रहती है। साथ ही दिल्ली की ये पिच छोटी बॉउंड्री और तेज आउटफील्ड के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनरों के हावी होने की संभावना अधिक रहती है।

तेज हवाएं बनेंगी मैच में बाधा!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार यानी 25 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इतनी गर्मी के कारण पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को भीषण तापमान का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस बीच हवा की स्थिति भी खराब होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा।

कंगारूओं की लय रहेगी बरकरार, या एक बार फिर होगा उलटफेर

गौरतलब है कि इस मैच पर सबकी नजरें टिकी रहने वाली हैं, क्योंकि नीदरलैंड भले ही 12 साल बाद विश्व कप में वापसी करने वाली टीम हो, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हराकर अपनी ताकत का नमूना पेश किया था। ऐसे में उन्हें कमजोर समझने की भूल कंगारू टीम नहीं करेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी खराब शुरूआत के बाद अब लय में आ चुकी हैं। ऐसे में ये मैच बेहद ही शानदार होने वाला है, जिसपर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...