AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों के उड़ाए होश, धर्मशाला में कर दी छक्के-चौको की बारिश

Ankit Singh
Published On:
AUS vs NZ

World Cup 2023 का 27वां मुकबला Australia और New Zealand के बीच धर्मशाला के HPCA Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जवाब में कंगारू ओपनर्स ने अपने बल्ले के तूफान से कीवी टीम के अपने फैसले पर पछताने के लिए मजबूर कर दिया।

दरअसल, इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से David Warner और Travis Head ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने पहले ओवर से ही अपने इरादे साफ कर दिए। इस दौरान दोनों ही ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए धर्मशाला स्टेडियम में छक्के और चौको की झड़ी ही लगा दी।

Warner-Head की जोड़ी ने धर्मशाला में मचाया गदर

बता दें कि पहले ही ओवर से वॉर्नर और ट्राविस हेड ने बाउंड्री से ही बात करना शुरू किया। वहीं इसके बाद तो दोनों ने रौद्र अवतार ही ले लिया। जहां वॉर्नर ने 28 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं हेड ने इसके लिए महज 25 गेंद ही लिए। हालांकि इसके बाद भी दोनों के रन मशीन की गति में कोई कमी नहीं आई और दोनों छक्के-चौको की बारिश करते रहे। वॉर्नर-हेड की जोड़ी के इस तूफान ने कीवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

वॉर्नर 81 पर आउट, हेड ने जड़ा विश्व कप का डेब्यू शतक

बता दें कि दोनों ही ओपनर्स इस मैच में (AUS vs NZ) तेज गति से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी 65 गेंदों में 5 चौके 6 छक्कों की मदद से 81 रन के स्कोर पर वॉर्नर को Glenn Phillips ने अपना शिकार बना लिया। हालांकि दूसरी छोर से Travis Head का तूफान जरा भी शांत नहीं हुआ और देखते ही देखते उन्होंने महज 59 गेंदों में अपना डेब्यू विश्व कप शतक जड़ दिया।

इस मैच के दौरान Travis Head ने 67 गेंदों पर 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बाद उन्हें भी Glenn Phillips ने अपनी फिरकी का शिकार बना लिया और दोनों की तूफानी पारी समाप्त हो गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...