AUS vs NZ Playing 11: धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही करेंगे अपनी टीमों में बदलाव, यहां देखें संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs NZ Playing 11

आज शनिवार यानी 28 अक्टूबर को Australia और New Zealand के बीच World Cup 2023 का 27वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय काफी लय में नजर आ रही हैं।

इस टूर्नामेंट में जहां New Zealand को अपने 5 मैचों में से 4 में जीत जबकि 1 में हार मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों में शुरूआती 2 हार के बाद 3 जीत के साथ शानदार वापसी की है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी।

World Cup 2023 में दोनों टीमों की स्थिति काफी मजबूत

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें टॉप 4 में अपनी जगह बना चुकी हैं। इस दौरान जहां न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 2 मैच हारने के बाद 3 मैचों में लगातार जीत के साथ दमदार वापसी की है। ऐसे में कंगारू टीम अपने उसी प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को आखिरी मुकाबले में Team India से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वो अपने प्लेइंग 11 में बदलाव का सोच सकती है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है, क्योंकि मौजूदा दौर में 1 मैच को छोड़कर न्यूजीलैंड ने अपने इसी प्लेइंग 11 के साथ बाकी सभी 4 मैच जीते हैं। ऐसे में वो भी अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव की जगह उसकी ताकत को बाहर लाने का प्रयास कर सकते हैं।

AUS vs NZ मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

AUS vs NZ मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...