AUS vs PAK Weather Report: क्या बेंगलुरू में बारिश डालेगी ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच में खलल, जानें पूरा वेदर रिपोर्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK Weather Report

World Cup 2023 का 18वां मुकाबला आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को Australia और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें विश्व कप में अपनी स्थिति के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में जहां पाकिस्तान को 2 जीत और 1 हार मिली है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है। कंगारू टीम को इस टूर्नामेंट में अबतक 2 हार और महज 1 जीत मिली है। साथ ही एक बार के लिए तो कंगारू टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे के स्थान पर भी जा चुकी है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को अपने हक मेें करना चाहेंगी। तो आइए इससे पहले जान लेते हैं बेगलुरू की वेदर रिपोर्ट –

AUS vs PAK Weather Report : क्या ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश बनेगी आफत?

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बैंगलोर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इस बीच आसमान में काले बादल देखे जा सकेंगे। ऐसे में बिना बारिश के फैंस पूरे मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...