AUS vs RSA Head-To-Head: वनडे में 108 बार हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, जानें बैटल में किसने मारी है बाजी?

Ankit Singh
Published On:
AUS vs RSA Head-To-Head

World Cup 2023 के 10वें मुकाबले में आज गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को Australia और South Africa के बीच भिड़ंत होनी है। ये मैच लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा, क्योंकि जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पहले ही मैच में हार से बौखलाई इस मैच को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेगी। हालांकि ये कंगारू टीम के लिए बेहद ही मुश्किल होने वाला है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में दिल्ली की पिच पर अपना जलवा दिखा दिया है। ऐसे में मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन सी टीम किसपर भारी है –

AUS vs RSA Head-To-Head : हेड-टू-हेड बैटल में दोनों टीमें लगभग बराबर

आपको बता दें कि आमने सामने मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों का ही पलड़ा लगभग बराबर ही रहता है। हालांकि फिर भी दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा आगे है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक हुए 108 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 50 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है।

इसके अलावा दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मैच का परिणाम नहीं निकला है, जबकि तीन मैच टाई रहे हैं। वहीं न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच हुए 16 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 9 जबकि साउथ अफ्रीका ने 7 मैच जीते हैं। वहीं विश्व कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा।

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड

पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।

World Cup 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (C), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...