BAN vs AFG: बांग्लादेश ने जीत के साथ की विश्व कप 2023 की शुरुआत, अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
BAN vs AFG

World Cup 2023 के तीसरे मुकाबले में आज शनिवार 7 सितंबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियशन स्टेडियम, धर्मशाला में Bangladesh की टक्कर Afghanistan से हुई, जिसमें बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर विश्व कप की शानदार शुरुआत की है।

ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए विश्व कप में उनका पहला मैच था। ऐसे में जहां बांग्लादेश की शुरुआत जीत के साथ हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान को इस टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

156 रनों पर ही ढेर हो गई थी अफगानिस्तान

आपको बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके तहत अफगानिस्तान टीम एक बड़ा स्कोर बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह गिरते गए।

अफगानिस्तान की तरफ से Rahmanullah Gurbaz के अलावा कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया। गुरबाज ने इस मैच में 62 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली। हालांकि अफगानिस्तान की पूरी टीम 37.2 ओवर में 156 रनों पर ही ढेर हो गई।

बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता मैच

बता दें कि 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम की शुरूआत तो बेहद खराब रही। 20 रनों के अंदर ही बांग्लादेश ने 2 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की और 34.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान Mehidy Hasan ने 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली।

वहीं इसके अलवा Najmul Hossain Shanto ने 83 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश की तरफ से कप्तान Shakib-Al-Hasan और Mehidy Hasan Miraj ने 3-3 विकेट झटके, जबकि Shoriful Islam ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा Taskin Ahmed और Mustafizur Rahman को 1-1 सफलता मिली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...