आईपीएल 2023 से पहले नेट्स में बड़े-बड़े लगाते दिखे धोनी , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kiran Yadav
Published On:
Before IPL 2023, Dhoni was seen hitting big shots in the nets, video went viral on social media

आईपीएल 2023 से पहले नेट्स में बड़े-बड़े लगाते दिखे धोनी , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर बड़ी तैयारियां करते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले एमएस धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धोनी मैदान पर बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए अभी से कमर कस चुके हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. ऐसे में आने वाले सीजन में वह टीम को पांचवां खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि धोनी ने अब तक चेन्नई को कुल चार बार (2010, 2011, 2018, 2021) आईपीएल का चैंपियन बनाया है।

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बन सकता है जोधपुर का मैदान : रिपोर्ट

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 41 वर्षीय धोनी ने अब तक आईपीएल में 234 मैच खेले हैं, जिसमें 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से 50 अर्धशतक निकले हैं।

तो वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल 23 दिसंबर को हुई आईपीएल नीलामी में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में खरीदा है. नीलामी में चेन्नई ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया।

सीएसके ने स्टोक्स के अलावा अजिंक्य रहाणे, काइल जेमिसन, निशांत संधू, भगत वर्मा, अजय मंडल और शेख राशिद जैसे खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल किया है. सीएसके ने पिछले आईपीएल सीजन में अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही , अब यह देखना दिलचस्प होगा की आईपीएल 2023 में सीएसके कैसा प्रदर्शन करती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Justin Langer
|

“विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं…”, Justin Langer भी निकले किंग कोहली के फैन, तारीफ में कही ये बात

RCB के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज किराट कोहली इन दिनों IPL में अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में ...

Dinesh Kartik
|

‘मुझे पीली जर्सी का हिस्सा बनना…’, IPL खेलने के बावजूद आखिर Dinesh Kartik को रह गया किस बात का अफसोस?

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों IPL 2024 में धूम मचा रहे हैं। स्टार बल्लेबाज इस सीजन में ...

CSK
|

क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर ...

RCB VS LSG Dream 11 Winner
|

RCB VS LSG Dream 11 Winner: एक साथ 5 लोग बने करोड़पती, एक बजरंग बली तो दूसरा खाटू श्याम जी का निकला भक्त, 59 रुपए से बना करोड़पती

RCB vs LSG के बीच IPL 2024 का 15वां मैच M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru, मे खेला गया जिसमें सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर ...

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी
|

Umesh Yadav Wife: एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी, जानिए क्या करती है Tanya Yadav, See Photos!

एक्ट्रेस से कम नहीं क्रिकेटर Umesh Yadav की पत्नी- बीती रात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन ...

KL Rahul
|

आलीशान जिंदगी जीने के तरीके के लिए जाने जाते हैं KL Rahul, क्रिकेटर की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने Asia ...