Mitchell Starc ने लपका Ben Duckett का शानदार कैच, इस गलती ने फेरा मेहनत पर पानी, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Cricketyatri Ft Image

कैचों को लेकर विवादों का सिलसिला तो जैसे ऑस्ट्रेलिया के लिए थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। WTC Final 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान Shubman Gill के शॉट पर Cameron Green के कैच के बाद शुरू हुआ था और तभी से ये सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023 के दूसरे मैच में महज 2 रन से शतक से चूके Ben Duckett

d3c48b255cb26140640d0108c864ca01

नहीं थम रहा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का कैच को लेकर सिलसिला

Ashes 2023 के पहले मैच में भी कैमरून ग्रीन के एक कैच पर विवाद खड़ा हुआ और उस समय भी अंपायर ने आउट करार दिया था। इसके बाद दूसरे मैच की पहली इनिंग में Steve Smith द्वारा Joe Root के कैच पर भी ठीक वैसा ही हंगामा खड़ा हुआ और उस समय भी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया था। वहीं इसी कड़ी में अब एक बार फिर Mitchell Starc का एक कैच लपका, जिसमें गेंद जमीन को छू रही थी, लेकिन इस बार थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज का पक्ष रखते हुए कैच का गलत करार दिया।

Mitchell Starc ने लपका शानदार कैच

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान Cameron Green की गेंद पर Ben Duckett ने अपरकट लगाना चाहा, लेकिन बाउंड्री के पास Mitchell Starc ने दौड़ते हुए फाइन लेग पर एक बेहतरीन कैच लपका। स्टार्क ने भागते हुए बाउंड्री पर स्लाइड मारकर कैच लपक लिया, लेकिन इस दौरान फिसलते हुए उन्होंने हाथ के सहारे खुद को रोका और इस दौरान गेंद जमीन से टच हो गई। स्टार्क ने काफी खुश थे की उन्होंने ये कैच लपक लिया है, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी छोटी सी गलती ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

ये भी पढ़ें: Ashes 2023 के दौरान 2 बार आउट होने से बचे Joe Root

images 4 13

थर्ड अंपायर ने लिया बल्लेबाज का पक्ष

दरअसल, इस कैच के बाद तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खिलाड़ी जमकर जश्न मनाने लगे थे, लेकिन इस बीच Ben Duckett इस कैच को लेकर थोड़ा संदेहजनक नजर आए। ऐसे में कैच का ये फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और वहां पता लगा कि Mitchell Starc ने कैच तो सही पकड़ा था, लेकिन फिसलने के समय उनका हाथ और गेंद दोनों जमीन से टच हो रहे थे। ऐसे में जब गेंद और जमीन का संपर्क हुआ तो स्टार्क पूरी तरह कंट्रोल में नहीं थे, जिसकी वजह से थर्ड अंपायर ने इस कैच को गलत माना और Ben Duckett को नॉट आउट करार दिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...