ENG vs BAN Toss Update: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या धर्मशाला में डिफेंडिंग चैंपियन को दे पाएगी मात?

Pranjal Srivastava
Updated On:
ENG vs BAN Toss Update

World Cup 2023 के 7वें मुकाबले में आज मंगलवार यानी 10 अक्टूबर को 2019 विश्व कप विजेता टीम England का सामना Bangladesh से हो रहा है। ये मैच धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमें जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

गौरतलब है कि इंग्लैड कि शुरूआत विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से हुई है, तो वहीं बांग्लादेश ने इसी ग्राउंड पर Afghanistan के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीता था। ऐसे में इस मैदान पर बांग्लादेश का अनुभव उन्हें फायदा पहुंचा सकता है।

हालांकि इंग्लैंड को हल्के में लेने की गलती बांग्लादेश को नहीं करनी चाहिए। इस बीच धर्मशाला में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आज इस मैच में कौन बाजी मारता है –

मैच के दौरान धर्मशाला में हो सकती है बारिश

आपको बता दें कि इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के मैच में बारिश खलल डाल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार पूरे मैच के दौरान बारिश की 20 प्रतिशत संभावना है और आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बारिश को मद्देनजर रखते हुए ही अपने मैच की रणनीति सेट करनी होगी।

धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के अनुकुल मानी जाती है। हालांकि इस पिच तेज गेंदबाजों को गति भी प्राप्त होती है। पिछले कुछ मैचों का ब्योरा देखा जाए तो धर्मशाला के पिच पर चेज करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल, अबतक धर्मशाला में सिर्फ 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 1 जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं।

ENG vs BAN मैच में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, मोइन अली, आदिल राशिद, मार्क वुड, टॉपले

ENG vs BAN मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

तंज़ीद हसन, नजमुल शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, महामदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तिफज़ुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तौहीद हृदयोय

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड

जोस बटलर (C), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...