ENG vs NED Toss Update: पुणे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या नीदरलैंड कर पाएगी एक और उलटफेर?

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs NED Toss Update

World Cup 2023 का 40वां मुकाबला आज बुधवार यानी 8 नवंबर को England और Netherlands के बीच पुणे के Maharashtra Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला देखने लायक होने वाला है, क्योंकि फिलहाल तो दोनों ही टीमें विश्व कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों इस मैच को जीतकर अपनी ताकत जरुर दिखाना चाहेंगी।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने 7-7 मुकाबले खेल रखे हैं, जिसमें से इंग्लैंड को 6 हार और महज 1 जीत नसीब हुई है और वो प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर है। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड्स को 7 में से 5 मुकाबलों में हाल जबकि 2 मैचों में जीत मिली है और वो प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमें कम से कम इस मैच को जीतना ही चाहेंगी। इस बीच पुणे में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पुणे की पिच पर बल्लेबाजों की होती है बल्ले-बल्ले

आपको बता दें कि एमसीए की पिच पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलते देखा गया है। हालांकि शुरुआती पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के पास विकेट चटकाने का अच्छा अवसर रहता है। हालांकि इसके बावजूद ये पिच गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किल साबित होती है। साथ ही पिच छोटा होने की वजह से इस पिच पर जमकर रनों की बारिश होते देखा गया है।

पुणे में आज बारिश और तूफान का है खतरा

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पुणे में इंग्लैंड बनाम नीदरलैड्स मैच के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है और इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही दोपहर में तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पुणे का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

पुणे में देखने को मिल सकता है एक और उलटफेर

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने वैसे तो इस टूर्नामेंट में लगभग सभी टीमों से मैच हारे हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी सबसे बड़ी पराजय रही थी। इस मैच में अफगान टीम ने ऐसा उलटफेर किया था, जिसपर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की टीम भी दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हराकर एक बड़ा उलटफेर कर चुकी है। ऐसे में आज के मैच में भी फैंस किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं।

ENG vs NED मैच के लिए इंग्लैंड की संभाविक प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, बेन स्टोक्स,जो रूट,  जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक,  डेविड विली, आदिल राशिद,मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

ENG vs NED मैच के लिए नीदरलैंड्स की संभाविक प्लेइंग 11

वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओ’डोड, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, कॉलिन ऐकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), बास डलीडे,  रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त,साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...