ENG vs PAK Head-To-Head: वनडे में 91 बार इंग्लैंड से भिड़ी है पाकिस्तान, जानें किसका पलड़ा है भारी?

Ankit Singh
Published On:
ENG vs PAK Head-To-Head

World Cup 2023 के 44वें मुकाबले में आज शनिवार यानी 11 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। इंग्लैंड तो वैसे ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं पाकिस्तान टीम का भी क्वालिफाई कर पाना नामुमकिन ही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों टीमों के पत्ता विश्व कप 2023 से कट चुका है।

हालांकि इसके बावजूद भी दोनों टीमों के बीच ये टक्कर कांटे की होगी, क्योंकि घर वापसी से पहले दोनों ही टीमें अपने हिस्से में एक आखिरी जीत लेकर ही रिटर्न करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आमने-सामने की टक्कर में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है –

ENG vs PAK Head-To-Head: वनडे में पाकिस्तान पर भारी पड़ती है इंग्लैंड

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 91 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा हमेशा से ही पाकिस्तान से ज्यादा भारी रहा है। बता दें कि इन मुकाबलों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 56 मैचों में मात दी है, जबकि पाकिस्तान ने 32 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

वहीं वनडे विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़ंत 10 बार हुई है, लेकिन यहां पर दोनों टीमों के आंकड़े लगभग समान हैं। जहां इंग्लैंड ने इनमें से 5 मुकाबले जीते हैं, तो वहीं पाकिस्तान ने 4 में जीत हासिल की है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच खेला गया 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड

जोस बटलर (C), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...