ENG vs RSA: मैच के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इंग्लिश स्टार गेंदबाज Reece Topley चोटिल होकर गए मैदान से बाहर

Ankit Singh
Published On:
ENG vs RSA

मुंबई के Wankhede Stadium में England और South Africa के बीच विश्व कप 2023 का 20वां मुकाबला जारी है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके साथ ही उन्हें जल्द ही पहली सफलता भी मिल गई। Reece Topley ने सस्ते में ही Quiton De Koke को पवेलियन रवाना कर दिया। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड को भी एक बड़ा झटका लगा।

दरअसल, मैच के दौरान चौथे ओवर में ही टॉपले को हाथ की उंगली में चोट लग गई, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगे और आखिरकार उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। टॉपले के मैदान से बाहर जाने के बाद इंग्लिश टीम पर काफी गहरा असर पड़ा है।

Reece Topley चोटिल होकर गए मैदान से बाहर

आपको बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाने वाले रीस टॉपले मैच का चौथा ओवर लेकर आए, लेकिन अपनी ही गेंद पर फॉलो अप में गेंद पकड़ने के चक्कर में टॉपले को उंगली में चोट लग गई और वो दर्द से कराहने लगे। इस दौरान उनकी चोट गंभीर होने के चक्कर में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि वह इस मैच में अब गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं। 

दोनों टीमों हो चुकी हैं उलटफेर का शिकार

बता दें कि दोनों टीमों के लिए ये मुकबला बेहद ही अहम है, क्योंकि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अपने आखिरी मैच में उलटफेर का शिकार होकर बौखलाई हुई हैं। जहां इंग्लैंड को आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए नीदरलैंड ने उन्हें मात दे दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से ही मैदान पर उतरी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...