ENG vs SL Toss Update: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी डिफेंडिंग चैंपियन

Pranjal Srivastava
Published On:
ENG vs SL Toss Update

World Cup 2023 का 25वां मुकाबला आज गुरुवार यानी 26 अक्टूूबर को England और Sri Lanka के बीच बेंगलुरू के M. Chinnaswami Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें विश्व कप में अबतक बुरी स्थिति से गुजर रही हैं। इस टूर्नामेंट में खेले गए 4-4 मुकाबलों में दोनों ही टीमें महज 1-1 मैच ही जीत पाई हैं।

ऐसे में आज के मैच को जीतकर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को सुधारने की कोशिश करती नजर आएंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी होने वाली हैं। बता दें कि इस मैच में जहां इंग्लैंड की कप्तानी Jos Buttler के हाथों में होगी, तो वहीं श्रीलंका की कमान Kusal Mendis संभालते नजर आएंगे। इस बीच इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

बेंगलुरू की पिच पर होगी रनों की बारिश

आपको बता दें कि बैंगलोर में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर गेंद को अच्छी गति और उछाल प्राप्त होती है, जिसके कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। साथ ही पिच का आकार छोटा होने के कारण यहां चौको-छक्कों की भी खूब बारिश होती है। इस मैदान की तेज आउटफिल्ड बल्लेबाजों के लिए सोने पर सुहागा का काम करती है।

ये पिच एक हाईस्कोरिंग पिच है, जिसपर पहली पारी का औसत स्कोर 310, जबकि दूसरी पारी का स्कोर 301 रनों का है। ऐसे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी या गेंदबाजी दोनों में ही टीमों को फायदा मिलता है। हालांकि दोनों टीमों की बल्लेबाजी पक्ष पर टीम की जीत निर्भर करेगी। ऐसे में जाहिर है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 350 तक का लक्ष्य सेट करना चाहेगी, क्योंकि 300 रनों का चेज यहां आसान माना जाता है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच को पूरी तरह मिलेगा मौसम का सपोर्ट!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को बेंगलुरू का मौसम सामान्य और पूरी तरह से परफेक्ट रहने वाला है। यहां बारिश होने की संभावना ना के बराबर है लेकिन बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को बेंगलुरू में मौसम ठंडा रहेगा, तापमान अधिकतम 30 डिग्री तक रहेगा। इसके साथ ही 48 प्रतिशत तक नमी भी बनी रहेगी और 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

ENG vs SL मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक/लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड विली/मोईन अली, क्रिस वोक्स/सैम कुरेन, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड

ENG vs SL मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा/डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...